Video: ताजमहल में सीआईएसएफ जवान और महिला पर्यटक के बीच मारपीट, रील बनाने को लेकर हुई कहासुनी
ताजमहल में सीआईएसएफ जवान और महिला पर्यटक के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। रील बनाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी सुनी हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में शनिवार को शर्मनाक घटना हुई। दोपहर में ताजमहल के चमेली फर्श पर मेहमान खाने की ओर रील बनाने से रोकने पर सीआईएसएफ जवान और युवतियों में विवाद हो गया। आरोप लगाया कि जवान ने युवतियों को पीटा। एक युवती ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने कुछ वीडियो भी दिखाए हैं। वहीं सीआईएसएफ के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
शनिवार दोपहर में रामबाग की तीन युवतियों के साथ दो युवकों का ग्रुप ताजमहल देखने पहुंचा था। ताजमहल के अंदर मेहमान खाने की ओर चमेली फर्श पर युवतियों ने रील बनानी शुरू की। सीआईएसएफ के मुताबिक नृत्य और गाने का अभिनय किया जा रहा था। जवान ने उन्हें रोका, लेकिन युवतियों ने रील बनाना जारी रखा। इस पर विवाद हो गया।
उधर, शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि रील बनाते समय सीआईएसएफ जवान ने उनसे अभद्रता की। विरोध पर मारपीट की, थप्पड़ मारा और धक्का देकर गिरा दिया। वहीं, सीआईएसएफ जवान का कहना है कि काफी देर से रील बना रही थीं, रोकने पर भी नहीं मानीं। गालीगलौज करने पर उन्हें रोका था।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
युवतियों ने पूरे मामले का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। वीडियो में दिखा कि सीआईएसएफ जवान ने युवती को धक्का दिया और थप्पड़ मारा। अन्य युवतियां अपनी सहेली को बचा रही हैं। एक युवती ने जवान को लात मारी तो दूसरी ने धक्का दिया। इनमें से एक युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर बुलाया। बाद में उन्होंने सीआईएसएफ कंट्रोल रूम में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मुख्य गुंबद के नीचे चमेली फर्श पर तैनात जवान और युवती के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जांच की जा रही है। जवान को आपा नहीं खोना चाहिए था। ऐसे ही मामलों के लिए हम इन्हें ट्रेनिंग दिलाते हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। -राहुल यादव, कमांडेंट, सीआईएसएफ, ताजमहल
बने चार वीडियो, लेकिन वायरल एक
सीआईएसएफ का कहना है कि चमेली फर्श पर हुई घटना में युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन तीन अन्य वीडियो भी रिकॉर्ड किये गए थे। ताजमहल में लगे सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच की जा रही है। यह घटना दोपहर 2:15 बजे की है। उसका पूरा वीडियो देखा जा रहा है।
पूरी जांच के बाद होगी कार्रवाई
ताजमहल में रील बनाने के मामले में जो वीडियो वायरल हुए हैं, उसमें एएसआई पूरे मामले की जांच कर रहा है। कुछ वीडियो और भी हैं, जो आपत्तिजनक हैं, उन्हें भी देखा जा रहा है। पूरी जांच के बाद कार्रवाई जरूर होगी। -डॉ. राजकुमार पटेल, अधीक्षण पुरातत्वविद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.