{"_id":"5b87974342c792593176d607","slug":"fifty-staff-engage-in-uttar-pradesh-roadways-fake-ticket-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज टिकट फर्जीवाड़ा में एसटीएफ की सूची में 50 कर्मियों के नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज टिकट फर्जीवाड़ा में एसटीएफ की सूची में 50 कर्मियों के नाम आए सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के रोडवेज में फर्जी टिकट गिरोह में 50 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हैं। एसटीएफ ने इन कर्मियों को चिह्नित कर लिया है। इनकी नामजदगी और गिरफ्तारी के सुबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन
रोडवेज में फर्जी टिकट गिरोह का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। इसमें सामने आया कि कर्मचारी सुबह चार से आठ बजे तक बसों को चलाते थे। इस दौरान ही कमाई कर लेते थे। इसमें यात्रियों को टिकट न देकर विभाग को रोजाना पांच लाख का चूना लगाया जा रहा था। यह खेल तकरीबन दस साल से चल रहा था। बसें आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, सादाबाद आदि रूट पर चलती थीं।
विज्ञापन
गिरोह में बाउंसर भी
इस गिरोह में बसों के चालक, परिचालक सहित कई कर्मचारी शामिल थे। यह कर्मचारी बसों में अपने बचाव के लिए बाउंसरों को भी रखते थे। प्रत्येक बस में तीन से चार बाउंसर रहते थे। इस लिहाज से गिरोह में 200 से 250 लोग शामिल थे। बाकी के नामों के लिए भी एसटीएफ प्रयासरत है।
विज्ञापन
सरगना अभी भी फरार
एसटीएफ के मुताबिक, गिरोह का मुख्य सरगना अशोक निवासी अलीगढ़ है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी से कई लोगों के नाम सामने आएंगे। वही सभी अधिकारियों से अपनी सेटिंग रखता था। उसके संबंध किन किन लोगों से थे, यह पता चलेगा।