फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty rupees reduces prices of dap fertilizer per bag in mathura

खुशखबर: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, डीएपी खाद हुई सस्ती, यह है नई कीमत

Tue, 15 Oct 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
fifty rupees reduces prices of dap fertilizer per bag in mathura
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिवाली से पहले किसानों के लिए खुशखबर है। डीएपी खाद की नई दरें लागू कर दी गई हैं। अब किसानों को प्रति बोरा 50 रुपये कम दर से डीएपी खाद मिलेगी। एक बोरा डीएपी के लिए किसानों को अब 1250 के स्थान पर 1200 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

 
मथुरा जिले में तीन लाख से अधिक पंजीकृत और इतने ही अपंजीकृत किसान हैं। किसानों को सस्ती दरों पर डीएपी उपलब्ध कराने को प्रदेश सरकार ने हाल ही में 50 रुपये कम कर दिए हैं। नई दर 1250 का बोरा अब 1200 रुपये में मिलेगा। 
विज्ञापन


उधर, नई दरों के साथ जिले की 103  कोऑपरेटिव सोसाइटी के बिक्री केंद्रों पर 3463 मीट्रिक टन डीएपी खाद बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। एआर कोऑपरेटिव रविंद्र कुमार, एडीओ सुरेद्र कुमार ने बताया कि किसान 1200 रुपये प्रति बोरे के हिसाब से ही डीएपी खरीदें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा कीमत वसूले तो यहां करें शिकायत

यदि कोई दुकानदार इससे ज्यादा रकम वसूलता है तो इसकी वीडियो या शिकायत एआर कोऑपरेटिव, जिला कृषि अधिकारी रामतेज यादव या एडीओ सुरेंद्र कुमार के मोबाइल पर भेजें। अधिकारियों के मोबाइल नंबर विभाग से लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेट से अधिक पैसा वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में 13543 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक

किसानों की रबी की फसल बुआई को जिले में 13543 मीट्रिक टन का स्टॉक मौजूद है। इसमें 5748 मीट्रिक टन प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के गोदामों है, वहीं सहकारी समिति के गोदामों में 4312 मीट्रिक टन है। बाकी का स्टॉक इफको, कृभकों के गोदामों से जरूरत पड़ने पर तुरंत बांटने के लिए ले लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed