फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fifty died and above hundred injured due to storm

यूपी: आगरा में तूफान से 50 की मौत, 100 से अधिक घायल, 15 की हालत नाजुक

Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 04 May 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
fifty died and above hundred injured due to storm
पोस्टमार्टम हाउस पहुचे सांसद बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बुधवार रात आए तूफान से जिले में भारी तबाही मची है। गुरुवार को देहात के इलाकों में हर तरफ भयावह मंजर दिखा। जिले में तूफान से मरने वालों की संख्या 50 हो गई है। इनमें से दो महिलाओं की मौत धौलपुर में हुई है। दोनों रिश्तेदार के यहां गई थीं।विभिन्न तहसीलों में 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। 
विज्ञापन


132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान से 500 से ज्यादा मकान धराशायी हो गए। बिजली के 5000 से ज्यादा खंभे गिरे हैं।मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। घायलों में 15 की हालत नाजुक बताई गई है। मथुरा के गांव नगला खुटिया में दीवार गिरने से किसान रनवीर सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन


फरह में चार बच्चों समेत दस लोग घायल हो गए। जिले में 1000 से ज्यादा पेड़ गिर गए हैं। शासन ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। खेरागढ़ तहसील में तो इतनी तबाही हुई है कि दर्द में डूबे लोग तूफान को प्रलय बता रहे हैं।प्रशासन ने जिले में मृतक संख्या 46 बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

fifty died and above hundred injured due to storm
तूफान से तबाही - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में 24 लोग मरे हैं।  फतेहाबाद में 12, बाह में चार, एत्मादपुर में 2, किरावली में तीन और सदर में एक की जान गई है। सदर के कबूलपुर में एक बच्चा तूफान के दौरान करंट लगने से मरा है। इसी तहसील के लालऊ गांव की महिला की मौत हो गई। दोनों प्रशासन की सूची में नहीं हैं।

तूफान की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि 100 साल पुराने पीपल के पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। ग्वालियर रोड पर बाइकों से लदे दो बड़े कंटेनर पलट गए। बिजली के खंभे और तार ही नहीं टूटे, खेरागढ़ में पूरा बिजली घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार रात तक मरने वालों की संख्या 24 बताई जा रही थी।

जो घायल सात दिन तक अस्पताल में भर्ती रहेगा उन्हें 4300 रुपये, और जो इससे अधिक भर्ती रहेगा, उन्हें 12700 रुपये  मुआवजा दिया जाएगा। पशुहानि में गाय, भैंस का 30 हजार, दुधारू छोटे पशुओं का तीन हजार, गैर-दुधारू बड़े पशुओं का 25 हजार रुपये प्रति पशु मुआवजे की व्यवस्था की गई है।

कल फिर आंधी-तूफान के आसार

fifty died and above hundred injured due to storm
पैर में आई गंभीर चोट - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश व राजस्थान में फिर धूल भरी तेज आंधी चल सकती है। गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती दबाव के कारण 5 मई को तूफान और बारिश से फिर तबाही मच सकती है।

ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, जाजऊ की सराय समेत स्मारकों में तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। ताज में दक्षिण, पश्चिमी और उत्तर पूर्वी मीनारों के दरवाजे टेढ़े हो गए, वहीं मेहमानखाने पर पेड़ गिर पड़ा। रॉयल गेट प्लेटफार्म पर दिव्यांगों के लिए बनाई गई रैंप पर पेड़ गिरने से यह क्षतिग्रस्त हो गई। 

मुख्य गुंबद पर लगी स्टील की रेलिंग पलट गई। फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजे पर लगी पिनेकल टूट गई, वहीं बादशाही गेट का छज्जा गिर गया। जनाना रोजा की दो बुर्जियों के छज्जे टूट गए। रंग महल स्मारक के ऊपरी हिस्से के पत्थर भी गिरे हैं। वहीं आगरा गेट से नक्कारखाने तक पुरातत्व विभाग की सुरक्षा दीवार ढह गई। सैंया के पास जाजऊ की सराय में छज्जा टूट गया।

इस वजह से  से आया तूफान

fifty died and above hundred injured due to storm
पोस्टमार्टम हाउस पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
11 अप्रैल को आए तूफान में मौसम के जो कारक बने, ठीक वही दो मई को दोहराया गया। एक नहीं, बल्कि सात राज्यों में इस तूफान का असर रहा। 132 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के कारण सबसे ज्यादा मौतें आगरा में हुईं। 

महज 21 दिन के बाद मौसम के इस तेवर के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और कम दबाव के क्षेत्र का वही मेल है। जो पहले भी कहर बरपा चुका है। 11 अप्रैल को भी तूफान ने ब्रज क्षेत्र में 28 लोगों की जान ले ली थी। 

चक्रवाती हवाओं के कारण इस बार यह और ताकतवर हुआ और राजस्थान से सटे आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बवंडर ला दिया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही उत्तरी राजस्थान, हरियाणा एवं पंजाब में चक्रवाती हवा का क्षेत्र बन गया। 

आगरा देहात से मृतकों की सूची

fifty died and above hundred injured due to storm
छत ढह गई - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ तहसील क्षेत्र 
1- पप्पू (40) पुत्र भीमसेन, गांव रूधरू। 
2- सुमन (25) पुत्री कांशीराम, गांव रूधऊ। 
3- सुनील (23) पुत्र रामभरोसी, गांव महुआखेड़ा। 
4- गौतम (24) पुत्र भूपसिंह, गांव रिठौरी कटरा। 
5- राजवती (55) पत्नी राजवीर, गांव डूंगरवाला। 
6- अर्जित (6) पुत्र रामअवतार, गांव डूंगरवाला।
7- विवेक (9) पुत्र सुरेंद्र, गांव बुरहरा। 
8- देव (5) पुत्र दुर्ग सिंह, गांव बुरहरा। 
9- सुंदरलाल (62) पुत्र गेंदालाल, गांव बुरहरा।
10- अर्जुन (40) पुत्र भूप सिंह, गांव नगला उदैया।
11- जाह्नवी (5) पुत्री पोखन सिंह, गांव गोरऊ।
12- गनपति (48) पुत्र दुर्गाप्रसाद, गांव कौलारी, धौलपुर, राजस्थान।
13- रेवती (25) पुत्र दीवान सिंह, गांव कौलारी धौलपुर राजस्थान।
14- लोहरी देवी (53) पत्नी कुम्हेर सिंह, गांव कुसियापुर। 
15- सर्वेश (10) पुत्र उदय सिंह, गांव नगला पूंछरी।
16- उदय सिंह (32) पुत्र राधेश्याम, गांव नगला पूंछरी।
17- हाकिम सिंह (75) पुत्र थानसिंह, गांव साले नगर।
18- अनंत उर्फ नंदी (1) पुत्र प्रेमपाल, गांव कुकावर।
19- अंकी (10) पुत्र राजवीर सिंह, गांव कुकावर। 
20- भोला (8) पुत्र राजवीर सिंह, गांव कुकावर।
21- तनु (5) पुत्री राजवीर सिंह, कुकावर, सैंया।
22- ओमवती देवी (65) पति शिवराम सिंह, गांव नगला बिरजा, कागारौल।
23- राजकुमार उर्फ राजू (30) पुत्र कंचन सिंह, गांव बघा, कागारौल।

इनकी धौलपुर में मकान गिरने से हुई मौत
24- हसीना (42) पत्नी जहांगीर, निवासी बृथला। 
25- आयशा (48) पत्नी ग्यासुद्दीन, निवासी बृथला।  

फतेहाबाद तहसील क्षेत्र
1- चरनदेवी (40) पत्नी जगदीश, गांव गदौली खुर्द, शमसाबाद।
2- पूरन देवी उर्फ पुनिया (55) पत्नी चरन सिंह, गांव हिरनेर नबादा, शमसाबाद।
3- दारा सिंह (35) पुत्र चक्रपान सिंह, गांव सारंगपुर, फतेहाबाद
4- ओमदत्त (55) पुत्र शिवचरन, गांव जाजपुर, फतेहाबाद।
5- रामवती (55) पत्नी बाबूलाल, गांव बाराबले धिमश्री, शमसाबाद।
6- देवी सिंह (25) पुत्र ग्यासीराम, गांव गढ़ी बल्देव सिकतरा, शमसाबाद।
7- कामराज (65) पुत्र ग्यासीराम, गांव विलईपुरा चमरौली, फतेहाबाद।
8- नरेंद्र (12) पुत्र मुकेश कुमार, गांव शाहवेद, फतेहाबाद। 
9- अंजना (6) पुत्री मुकेश कुमार, गांव शाहवेद, फतेहाबाद। 
10- तेजसिंह (75) पुत्र रतना सिंह, गांव गढ़ी सर्वाई नगला पाटम, शमसाबाद।
11- पप्पू (43) पुत्र निनुआराम, गांव चितौरा, शमसाबाद।
12- भूरी सिंह (65) पुत्र फूलसिंह, गांव नयाबास, शमसाबाद।

बाह तहसील क्षेत्र
1- कुलदीप (47) पुत्र अमरजीत सिंह निवासी गांव रुदमुली। 
2- अनार देवी (50) पत्नी बीरबल निवासी कौंध, पिढ़ौरा
3- खुशबू (5) पुत्री राकेश निवासी गांव करकौली।
4- रश्मी (2)पुत्र विनोद निवासी गांव मनौना। 

किरावली तहसील क्षेत्र
1- मथुरी (65) पत्नी शंकरलाल निवासी गांव हंसेला, अछनेरा 
2- रुकसाना (24) गांव लक्ष्मीपुर नौमील, मलपुरा।  
3- नेकराम (55), डिठवार, फतेहपुर सीकरी।

एत्मादपुर तहसील क्षेत्र
1-राजबहादुर कश्यप (60), प्रकाशपुरम्, एत्माद्दौला
2-सुभाष कश्यप (56), प्रकाशपुरम्, एत्माद्दौला

सदर तहसील क्षेत्र 
4 की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed