फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: राधास्वामी मत के पांचवे गुरू दादा जी महाराज का निधन, अनुयायियों में शोक की लहर

Wed, 25 Jan 2023 04:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Jan 2023 04:03 PM IST
सार


 

विज्ञापन
fifth Guru of Radhasoami Dada Ji Maharaj sect passed away in Agra
राधास्वामी मत के पांचवे गुरू दादा जी महाराज का निधन हो गया - फोटो : अमर उजाला

आगरा में राधास्वामी मत के पांचवे गुरू और आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (दादा जी महाराज) का बुधवार को निधन हो गया। इससे दुनिया भर के राधास्वामी मत के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा में हर कोई राधास्वामी नाम का जाप कर रहा है। उनकी अंतिम यात्रा 27 जनवरी 2023 को हजूरी भवन से ताजगंज मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी। 



बताते चलें कि अगम प्रसाद माथुर का जन्म 27 जुलाई, 1930 को जन्मे ईश्वर की ख्याति धर्मगुरु, शिक्षाविद विचारक, इतिहासवेत्ता, ऑर्कियोलॉजिस्ट, लेखक, कवि, साहित्यकार के रूप में अधिक है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं जिनके माध्यम से दुनिया भर के राधास्वामी मत के अनुयायी मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

fifth Guru of Radhasoami Dada Ji Maharaj sect passed away in Agra
राधास्वामी मत के सिद्धांतों से हर किसी को अवगत कराया - फोटो : अमर उजाला

उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे

राधास्वामी मत के अधिष्ठाता के रूप में दादाजी महाराज ने पूरे भारत का भ्रमण कर मत के सिद्धांतों से हर किसी को अवगत कराया। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक सुधार किए। महिलाओं को हर कार में प्राथमिकता दी। दादाजी महाराज ने सेंट जॉन्स कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की। वह आगरा कॉलेज में इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर रहे। उनके मार्गदर्शन में दर्जनों लोगों ने पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। 

fifth Guru of Radhasoami Dada Ji Maharaj sect passed away in Agra
कुलपति रहते विश्वविद्यालय में अनेक सुधार किए - फोटो : अमर उजाला

दादाजी आगरा विश्वविद्यालय के दो बार कुलपति रहे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। उन्होंने कुलपति के रूप में विश्वविद्यालय में अनेक सुधार किए। यहां कई व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शुरू किया। हजूरी भवन का वर्तमान स्वरूप भी दादाजी महाराज की देन है। उनके द्वारा किए गए सुधार कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
fifth Guru of Radhasoami Dada Ji Maharaj sect passed away in Agra
दादाजी महाराज के अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हजूरी भवन से जारी सूचना

राधास्वामी सत्संग का आदि केंद्र हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा में स्थापित है। इसके अधिष्ठाता परम पुरुष पूरन धनी दादाजी महाराज प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर ने 25 जनवरी को चोला छोड़ दिया है। उनकी अंतिम यात्रा 27 जनवरी को हजूरी भवन से सुबह 10 बजे ताज गंज के लिए प्रस्थान करेगी।  

विज्ञापन
fifth Guru of Radhasoami Dada Ji Maharaj sect passed away in Agra
अंतिम यात्रा हजूरी भवन से ताजगंज मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी - फोटो : अमर उजाला
राधास्वामी मत के पांचवे गुरू का बुधवार को आगरा में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 27 जनवरी को हजूरी भवन से ताजगंज मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दादाजी के निधन से उनके अनुयायियों में शोक की लहर है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed