आगरा में राधास्वामी मत के पांचवे गुरू और आगरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर अगम प्रसाद माथुर (दादा जी महाराज) का बुधवार को निधन हो गया। इससे दुनिया भर के राधास्वामी मत के अनुयायियों में शोक की लहर दौड़ गई। हजूरी भवन, पीपल मंडी, आगरा में हर कोई राधास्वामी नाम का जाप कर रहा है। उनकी अंतिम यात्रा 27 जनवरी 2023 को हजूरी भवन से ताजगंज मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी।
बताते चलें कि अगम प्रसाद माथुर का जन्म 27 जुलाई, 1930 को जन्मे ईश्वर की ख्याति धर्मगुरु, शिक्षाविद विचारक, इतिहासवेत्ता, ऑर्कियोलॉजिस्ट, लेखक, कवि, साहित्यकार के रूप में अधिक है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं जिनके माध्यम से दुनिया भर के राधास्वामी मत के अनुयायी मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं।