{"_id":"667da853747ac1b6910b29df","slug":"fifth-accused-of-cruelty-to-children-arrested-kasganj-news-c-175-1-mt11003-117204-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों के साथ क्रूरता का पांचवां आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों के साथ क्रूरता का पांचवां आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Jun 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव वाहिदपुर माफी में दो बच्चों का सिर मुड़ाकर उन्हें अर्द्धनग्न कर घुमाने के आरोप में फरार चल रहे पांचवे आरोपी को भी पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना ढोलना अंतर्गत गांव वाहिदपुर माफी में 23 जून को ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो बच्चों का सिर मुड़ा दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को अर्द्धनग्न कर गांव में घुमाया था। इस मामले में एक बच्चे की मां ने पांच आरोपियों हरप्रसाद, रामचंद, मुकेश, रियाज एवं राजा के खिलाफ थाना ढोलना में दर्ज कराया था। पुलिस ने इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों हरप्रसाद, रामचंद, मुकेश एवं रियाज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पांचवां आरोपी राजा फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि आरोपी राजा अलीगढ़ स्थित अपनी रिश्तेदारी में चला गया था। वहां से लौटने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।