फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce shopping, faces of businessmen blossomed

जमकर हुई खरीदारी, खिले कारोबारियों के चेहरे

Wed, 03 Nov 2021 06:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Fierce shopping, faces of businessmen blossomed
कासगंज में दीपावली पर्व पर लक्ष्मी गणेश के पूजन के लिए मूर्ति की खरीदारी करती महिलाएं । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। पर्व मनाने के लिए लोगों ने बाजारों से जमकर सामानों की खरीदारी की। भीड़ देखकर कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। भीड़ के चलते उन्हें दिन भर फुर्सत नहीं मिली। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व मनाने को लोगों मेें उत्साह देखा गया। कामकाज निपटाने के बाद लोगों ने बाजार का रुख कर लिया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया लोगों की भीड़ बढ़ती चली गई। मांग के साथ ही कीमतों पर असर देखा जा रहा है। खील, बताशे, खांड के खिलोने, देवी देवताओं की मूर्ति, कलेंडर, बिजली की झालर,, सजावट के सामान, मोमबती, आदि की जमकर खरीदारी की। हर दुकान पर भीड़ भाड़ रही। लोगों ने अपनी आवश्यकता के अनुसार इनकी खरीदारी की।
विज्ञापन

खूब बिकीं विद्युत झालरें
दीपावली रोशनी का पर्व है। इस पर्व पर अपने घरों को लोग तरह की विद्युत झालरों से सजाते है। जिसके चलते बाजार में झालरों की खूब खरीदारी हुई। वहीं इस बार चाइनीज झालरों के साथ ही भारतीय झालरों की भी भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed