फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FH college students caught in MBBS exam copying four times

Agra: MBBS परीक्षा में लगातार चार बार पकड़े गए इस कॉलेज के छात्र, बनियान में भी छिपाकर लाए इलेक्ट्रोनिक डिवाइस

Wed, 02 Nov 2022 06:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 06:00 AM IST
सार

एफएच मेडिकल कॉलेज के 2020 में हुई एमबीबीएस की परीक्षा में सबसे ज्यादा 10 छात्र पकड़े थे। इसके बाद 2021 में हुई परीक्षा में भी चार छात्र नकल करते हुए पकड़े।

विज्ञापन
FH college students caught in MBBS exam copying four times
छात्रों की कॉपियों को किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र एमबीबीएस की परीक्षा में नकल करने के लिए कुख्यात हैं। विश्वविद्यालय में हुई लगातार चार बार की परीक्षा में इस कॉलेज के छात्र पकड़ में आए हैं। इस कॉलेज के चारों बार 19 नकलची पकड़ में आ चुके हैं।

विज्ञापन


एफएच मेडिकल कॉलेज के 2020 में हुई एमबीबीएस की परीक्षा में सबसे ज्यादा 10 छात्र पकड़े थे। इसके बाद 2021 में हुई परीक्षा में भी चार छात्र नकल करते हुए पकड़े। इस साल दूसरी बार इस कॉलेज के छात्र नकल करते हुए बुक हुए हैं। फरवरी में हुई परीक्षा में तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा था। इन तीनों बार में ये छात्र इलेक्ट्रोनिक डिवाइस से नकल करते थे। इसे बनियान और ताबीज में छिपाकर लाते थे। 

विज्ञापन

एफएच मेडिकल कॉलेज के ये पकड़े गए नकचली:

- 01 नवंबर 2022: विश्वविद्यालय के आईईटी में चल रही एमबीबीएस की परीक्षा में दो छात्र जूतों में नकल छिपाकर लाए थे। सचल दल की जांच में जूतों से पर्चियां पकड़ कर सील कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

- 27 फरवरी 2022: विश्वविद्यालय के आईआईटी में हुई एमबीबीएस की परीक्षा में तीन नकलची पकडे़। बनियान में इलेक्ट्रोनिक सर्किट लगा रखा था और ब्लूट्रूथ के जयिे नकल कर रहे थे।
- 13 मार्च 2021: विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में हुई एमबीबीएस की परीक्षा में चार छात्र नकल करते पकड़े। ये चारों छात्र बनियान में छिपाकर ब्लूट्रूथ डिवाइस से नकल कर रहे थे।
- 20 अक्तूबर 2020: विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में हुई एमबीबीएस की परीक्षा में 10 नकलची पकड़े। इन्होंने ताबीज में इलेक्ट्रोनिक सर्किट ओर ब्लूट्रूथ डिवाइस लगा रखी थी।


ये भी पढ़ें - Agra: एमबीबीएस की परीक्षा में 'मुन्नाभाई', नकल करते पकड़े गए दो छात्र, जूतों में छिपाकर लाए थे पर्चियां

आज पकड़े गए दो छात्र

बता दें डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेकभनोलॉजी (आईआईटी) में चल रही एमबीबीएस की परीक्षा में आज दो नकलची पकड़ में आए। ये छात्र एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला के हैं। ये जूतों में पर्चियां छिपाकर लाए थे। सचल दल ने नकल सामग्री और कापियां सील कर दी हैं। इसकी रिपोर्ट कुलपति को भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed