फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fewer buses on rural routes, increasing problems for commuters

Agra News: ग्रामीण मार्गों पर बसें कम, यात्रियों की बढ़ रही दिक्कतें

Thu, 13 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fewer buses on rural routes, increasing problems for commuters
बेवर। परिवहन निगम की बसों का ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन न होने से क्षेत्रीय यात्रियों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र के गढि़या घुटारा, आलीपुर खेड़ा और डोडरपुर मार्ग पर बस संचालन न होने से लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। बेवर डिपो की ओर से बस संचालन के लिए योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

बेवर डिपो के बेड़े में 60 बसें हैं, जिनका संचालन विभिन्न मार्गाें पर किया जा रहा है। डिपो की ओर से दूसरे जनपदों के लिए पर्याप्त बस संचालन से यात्रियों को सुविधा तो मिल रही है। लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी ग्रामीण मार्गों पर बस संचालन न होने से क्षेत्रीय यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है। क्षेत्र के गढि़या घुटारा, आलीपुर खेड़ा और डोडरपुर मार्ग पर बस संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन

डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि क्षेत्रीय मार्गों को बस सेवा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गढि़या घुटारा, आलीपुर खेड़ा और डोडरपुर मार्ग का सर्वे कराकर जल्द ही बस संचालन शुरू कराया जाएगा। जनता सेवा के तहत भी क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन शुरू करने के लिए निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही क्षेत्रीय मार्गों पर बस संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्षेत्रीय मार्गाें पर बस संचालन न होने से प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। गढि़या घुटारा मार्ग पर बस संचालन की मांग की जा रही है, संचालन शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी। - अंशू गुप्ता, स्थानीय निवासी



लोकल मार्गों पर बस सुविधा बढ़ने से लोगों को आराम होगा। क्षेत्र के कई ऐसे मार्ग हैं जहां बस संचालन नहीं हो रहा है, इससे लोगों को प्राइवेट वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है। - अनुपम दीक्षित, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed