फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever patients started increasing in the district amid summer.

Agra News: गर्मी के बीच जिले में बढ़ने लगे बुखार के मरीज

Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fever patients started increasing in the district amid summer.
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में बुखार के आठ मरीज भर्ती कराए गए। ओपीडी में 53 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सीएमओ ने बुखार के मरीजों को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि बुखार के मरीजों को हर संभव उचित उपचार दिया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में 954 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिजीशियन कक्ष और बाल रोग विशेषज्ञ के पास मरीजों की भीड़ देखी गई। ओपीडी में बुखार के 53 मरीज पहुंचे। आठ मरीजों को डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को देखते हुए सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में आने वाले बुखार के मरीजों को उचित उपचार दिया जाए। जरूरत पड़ने पर मरीज की जांच अवश्य कराई जाए। सीएमओ ने चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए कि अस्पताल के जांच केंद्रों पर मरीजों की जांच में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर चिकित्साधीक्षक जिम्मेदार माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed