{"_id":"68f130cedf098b5877050de9","slug":"fever-outbreak-in-bhamon-40-patients-found-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-138408-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भामों में बुखार का प्रकोप, 40 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भामों में बुखार का प्रकोप, 40 मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम भामों में बुखार का प्रकोप फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया, जिसमें कुल 85 ग्रामीणों की जांच की गई। इसमें से 40 मरीजों में बुखार के लक्षण पाए गए। स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही सभी मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं वितरित कीं और सावधानी बरतने की सलाह दी।गांव भामों में बीमारी फैलने की जानकारी सीएमओ को मिली। इसके सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने गांव में टीम को भेजा।
अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.पीएस वर्मा के नेतृत्व में गांव में टीम पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर सर्वे किया। 40 ग्रामीणों ने लगातार बुखार और कमजोरी की शिकायत बताई। इसके बाद इन मरीजों की मलेरिया और डेंगू लक्षणों की भी जांच की गई। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी व कीटनाशक प्रयोग करने की सलाह दी। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया।
इस दौरान डॉ. सरस्वती, नेत्र सहायक अरुण कुमार, स्टाफ नर्स विमलेश कुमारी, लैब टेक्नीशियन गिरीश आदि मौजूद रहे।