फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever Out Break In Mainpuri Two Dies Today

मैनपुरी में बीमारी का प्रकोप: बुखार से दो और महिलाओं ने तोड़ा दम, दो दिन में पांच की मौत

Fri, 03 Sep 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 Sep 2021 12:19 AM IST
सार

मौसम बदलने के कारण बीमारी बढ़ रही है। फिरोजाबाद के बाद मैनपुरी में भी बुखार से लोग पीड़ित हैं। पिछले एक सप्ताह में यहां करीब पांच हजार मरीज अस्पताल आए हैं। दो दिन में पांच की मौत हो चुकी है। डीएम ने खुद व्यवस्थाओं को संभाला है और गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया है।
 

विज्ञापन
Fever Out Break In Mainpuri Two Dies Today
मैनपुरी के जिला अस्पताल में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में गुरुवार को बुखार से पीड़ित दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती थी, दूसरी की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। पिछले दो दिन में जिले में बुखार से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल में बुखार से पीड़ित 23 मरीजों को भर्ती कराया गया। बिछवां के गांव लेखपुर निवासी अतर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी सरला देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह सरला देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन

गांव रठेरा निवासी रामसिंह की 63 वर्षीय पत्नी संजीवन देवी को बुधवार शाम सर्दी जुकाम के साथ बुखार आ गया। परिजनों ने उन्हें एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार दिलाया। हालत बिगड़ने पर उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजीवन देवी के परिजनों ने बताया कि उन्हें सर्दी जुकाम के साथ बुखार था। उनके घर में अन्य लोगों को भी बुखार है। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि अस्पताल में भर्ती सरला देवी की मौत हुई है। सरला देवी को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उन्हें हर संभव उपचार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Fever Out Break In Mainpuri Two Dies Today
मैनपुरी में बुखार की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

एक सप्ताह में अस्पताल पहुंचे पांच हजार मरीज 
जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह में जिला अस्पताल में पांच हजार मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। इनमें से 14 सौ मरीज बुखार से पीड़ित थे। अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचे 466 मरीजों की मलेरिया और टाइफाइड की जांच कराई। इसमें 27 लोग टाइफाइड से पीड़ित मिले। 

930 मरीजों को दिया गया प्राथमिक उपचार 
जिले में पिछले एक सप्ताह से अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल में एक सप्ताह पूर्व जहां 400 से 500 मरीज ही ओपीडी में पहुंचते थे। अब यह आंकड़ा बढ़ कर 800 से 900 के तक पहुंच रहा है। बृहस्पतिवार को 930 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

बुखार पीड़ितों का हाल जानने नगला मूंज पहुंचे डीएम
सीएचसी बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला मूंज में बुखार से एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार को जिलाधिकारी गांव पहुंचे। डीएम ने पीड़ितों का हाल जाना, वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश दिए। नगला मूंज में पिछले कुछ दिनों से बुखार फैला हुआ है। बुधवार को गांव में बुखार से पीड़ित एक बालक व दो महिलाओं की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के साथ जिलाधिमारी महेंद्र बहादुर सिंह गांव पहुंचे। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. रविदीप सिंह शाक्य के नेतृत्व में पहले से ही ग्रामीणों को उपचार दे रही थी। जिलाधिकारी ने डॉ. रविदीप सिंह से गांव के हालात की जानकारी ली। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का हाल भी जाना। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें अपने परिजनों की डेंगू की रिपोर्ट भी दिखाई। 

डेंगू नहीं, वायरल बुखार है पांच दिन में हो जाएगा ठीक
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने ग्रामीणों का हाल जानने के बाद कहा कि ग्रामीण भयभीत न हों। डेंगू की अफवाह न फैलाएं। वायरल बुखार का सीजन है। हमें भी बुखार है हमारे एसपी साहब को भी बुखार है। डीएम ने गांव के लोगों से कहा कि वह अपने घरों में सफाई रखें। डीएम ने गांव में सबमर्सिबल से फैलाए जा रहे पानी पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि घरों के पास पानी न भरने दें। उन्होंने ग्रामीणों को पानी न फैलाने की सलाह भी दी।
विधायक बोले ग्रामीणों को मिले उचित उपचार
नगला मूंज पहुंचे करहल विधायक सोवरन सिंह यादव ने जिलाधिकारी और सीएमओ से कहा कि गांव के लोग बीमार हैं उन्हें उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि यदि मरीजों के उपचार के लिए धन की जरूरत हो तो वे बताएं हम अपनी निधि से गांव के लोगों के उपचार में मदद करेंगे। विधायक ने कहा कि कई ग्रामीण डेंगू से पीड़ित हैं। प्रशासन उनकी बीमारी को छिपा रहा है। ग्रामीण मजबूरी में दूसरे जनपदों में उपचार ले रहे हैं।
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें
एटा: अवैध तरीके से चला रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर, भ्रूण लिंग की जांच करते महिला सहित दो युवक पकड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed