फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fever not stopping in the district, old man dies

Agra News: जिले में नहीं थम रहा बुखार, वृद्ध ने तोड़ा दम

Sun, 01 Oct 2023 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fever not stopping in the district, old man dies
मैनपुरी। जिले में बुखार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिले में लगातार बुखार पीड़ितों की मौत हो रही है। गांव रठेरा निवासी वृद्ध की बुखार के चलते मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ देखी गई। 44 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार मरीज हालत बिगड़ने के बाद रेफर किए गए। जिले में पिछले डेढ़ महीने से बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार बुखार के मरीजों की मौत भी हो रही है। गांव रठेरा निवासी ओमप्रकाश यादव (83) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शनिवार की रात वह अपने घर पर थे, तभी उसे अचानक से खून की उल्टी हुई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। यहां इमरजेंसी में 44 बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया। चार मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण दिक्कतें सामने आने लगी हैं। सामन्य वार्ड के साथ ही हृदय रोग विभाग और सीनियर सिटीजन वार्ड भी फुल होने की ओर है। रविवार को सीएमस ने अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों का हाल जाना।
विज्ञापन


शहर के नगला गोवर्धन और खरपरी में फैल रहा डेंगू
मैनपुरी। जिले में डेंगू के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। गांव देहात के साथ ही अब शहर के अलग-अलग मोहल्लों में भी डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। शहर के मोहल्ला खरपरी निवासी सुषमा और अभिषेक डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल की जांच में डेंगू पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर के नगला गोवर्धन निवासी विकास का नौ वर्षीय पुत्र लक्ष्य भी जिला अस्पताल की जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला है। इसके अतिरिक्त बिछवां के गांव नरायनपुर निवासी कुसमा देवी, भोगांव के पुखरा निवासी विनय कुमार, नगला पजाबा निवासी अनुराधा पत्नी गजराज भी डेंगू पॉजिटिव मिली हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed