{"_id":"5f511c598ebc3e54695d7fe6","slug":"fever-mainpuri-news-agr4576801139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बालिका सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बालिका सहित दो की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को बुखार से बालिका सहित दो की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की अस्थमा से पीड़ित होने पर मौत हो गई।
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी देव सिंह की तीन वर्ष की पुत्री पलक को बुधवार को बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए लेकर पहुंचे। रात में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागवान निवासी अशोक कुमार के 26 वर्षीय पुत्र आशीष यादव को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था।
परिजन उसका निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। बुधवार की रात उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अशोक कुमार ने बताया कि उसे कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। कस्बा भोगांव के मोहल्ला भीमनगर निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर सिंह को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने उन्हें बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कंजाहार और बागवान निवासी दोनों मरीज उनके यहां मृत अवस्था में आए थे। राममेश्वर सिंह की मौत उपचार के दौरान हुई है।