फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fever and dyriha

बुखार से तीन, डायरिया से दो की गई जान

Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
fever and dyriha
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में संक्रामक बीमारी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 12 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे बुखार से पीड़ित तीन, डायरिया से दो की मौत हो गई। जबकि 40 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अस्थमा से पीड़ित तीन मरीजों की भी जान गई। इससे लोगों में बीमारी के प्रति दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां 13 सौ से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि 40 मरीजों को गंभीर हालत के कारण भर्ती कराया गया। 11 मरीजों को गंभीर हालत के चलते मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव बटरौली निवासी अर्जुन सिंह की 80 वर्षीय पत्नी शांती देवी को दो दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल से गुरुवार को उपचार भी दिलाया था। शुक्रवार की रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बघौली निवासी धर्मेंद्र कुमार की सात माह पुत्री मानवी को पिछले तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी अवधेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ने छह दिन पहले जिला महिला अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद परिजन उसे घर ले गए। यहां उसे बुखार के साथ खून की कमी हो गई।
शुक्रवार की रात उसकी हालत अचानक बिगड़ी परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर के मोहल्ला मिश्राना निवासी 65 वर्षीय मुरारीलाल को डायरिया की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला अबंतीबाई नगर निवासी 70 वर्षीय कन्हैयालाल को भी डायरिया की दिक्कत थी। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल में भर्ती कुरावली के नगला हरियाणा निवासी 70 वर्षीय जितेंद्र सिंह, पतारा निवासी 60 वर्षीय रामेश्वर दयाल व झंडाहार निवासी 95 वर्षीय दफेदार सिंह की अस्थमा की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed