फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fetal sex test business in Agra was going on with help of quack doctors police arrested four accused

अजन्में कोख के दुश्मन: झोलाछाप डाक्टरों की मदद से चल रहा था लिंग परीक्षण का धंधा, मास्टरमाइंड सहित चार धर गए

Mon, 24 Apr 2023 10:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

आगरा में अजन्में कोख के हत्यारे झोलाछाप डाक्टरों की मदद से लिंग परीक्षण का धंधा चला रहे थे। पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित चार को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Fetal sex test business in Agra was going on with help of quack doctors police arrested four accused
Agra: झोलाछाप डाक्टरों की मदद से चल रहा था लिंग परीक्षण का धंधा, चार गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण का धंधा झोलाछाप डाक्टरों की मदद से चल रहा था। वो गर्भवती महिलाओं को बिचौलियों के पास भेजते थे। बिचौलिये रकम तय करके गिरोह के मास्टरमाइंड का पता बताते थे। पुलिस को पूछताछ में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा के कई बिचौलियों के नामों की जानकारी मिली है। इनके बारे पड़ताल की जा रही है। विक्रम और सरिता के मोबाइल की काल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने रविवार को किरावली के अभुआपुरा में भ्रूण लिंग परीक्षण करते चार लोगों को पकड़ा था। इनमें खेड़ा जाट निवासी विक्रम, ट्रांस यमुना कालोनी निवासी सरिता, सुनारी निवासी नरेंद्र और जऊपुरा निवासी संजू शर्मा हैं। उनसे पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की गई थी। आठ महिलाएं भी मिली थीं। वह भ्रूण लिंग की जांच कराने आई थीं।

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को बनाया जाएगा गवाह

मामला किरावली थाना क्षेत्र के अभुआपुरा गांव का है। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आईपीसी की धारा 315 और आपराधिक साजिश की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गर्भवती महिलाओं को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उन्हें सरकारी गवाह बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिचौलिये महिलाओं को भेजते हैं

मास्टरमाइंड विक्रम ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि आगरा के अलावा आसपास के जिलों से ही नहीं राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश से गर्भवती महिलाओं लेकर लोग आते थे। कई झोलाछाप डाक्टर उसके संपर्क में हैं। वह बिचौलियों की मदद से महिलाओं से बात कराते हैं। रुपये तय होने पर बिचौलिये महिलाओं को भेजते हैं।

मशीन के बारे में नहीं दी जानकारी

पुलिस की पूछताछ में विक्रम और सरिता पोर्टेबल मशीन के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। दोनों ने मशीन एक दूसरे की बताई। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने स्तर से जांच कर रहा है। मशीन के नंबर से पंजीकरण के बारे पता किया जाएगा। सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पोर्टेबल मशीन को अस्पताल से बाहर नहीं ले जाया जा सकता। हर मशीन का विभाग में पंजीकरण कराया जाता है। गिरोह से बरामद मशीन का पंजीकरण है या नहीं, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य जिलों से भी पता किया जाएगा। अगर, मशीन किसी अस्पताल की होती है तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल से खुलेंगे राज

पुलिस ने विक्रम और सरिता के मोबाइल को जब्त किया है। सरिता पूर्व में जेल गई थी। वह एत्माद्दौला क्षेत्र में भ्रूण लिंग परीक्षण करते पकड़ी गई थी। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वो फिर से इसी काम में लग गई। इससे उसकी अच्छी खासी कमाई हो रही थी। उनसे लोग और बिचौलिये काल करके संपर्क करते थे। पुलिस अब सरिता और विक्रम की काल डिटेल चेक करेगी। व्हाट्स कालिंग को भी देखा जाएगा। इससे दोनों के संपर्क के लोगों का पता चलेगा।

शहर के कई इलाकों में झोलाछाप के क्लीनिक

शहर के कई इलाकों में झोलाछापों के कई क्लीनिक हैं। वह गर्भवती महिलाओं को झांसा देते हैं। भ्रूण लिंग का पता करने का वादा किया जाता है। इसके लिए मोटी रकम ली जाती है। भ्रूण लिंग में लड़की का पता चलने पर गर्भपात कराने का भी ठेका लिया जाता है। इसके लिए भी अलग से रकम ली जाती है। चोरी छिपे यह काम चल रहा है। मगर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति तक ही सीमित है। दलाल पकड़ लिए जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को झांसे में लेने वाले हाथ नहीं आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed