{"_id":"5b34b6ae4f1c1bda6e8ba5f8","slug":"fetal-gender-testing-is-going-on-at-many-centers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चल रहा भ्रूण लिंग परीक्षण, रोकने के लिए बना ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चल रहा भ्रूण लिंग परीक्षण, रोकने के लिए बना ये प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 28 Jun 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में यमुना पार के चार और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भ्रूण लिंग परीक्षण का पाप चल रहा है। इन सेंटर संचालकों के दलाल भरतपुर, जयपुर, अलवर और ग्वालियर में सक्रिय है।
राजस्थान के पीसीपीएनडीटी दल को यह जानकारी हाल ही में गिरफ्तार किए गए हॉस्पिटल संचालक और दलाल से मिली है।इन सेंटरों पर छापामारी की तैयारी की जा रही है।
इसके लिए स्टिंग का जाल बुना जा रहा है। दलालों के नंबर मिल चुके हैं। इन्हें सर्विलांस पर ले लिया गया है। डमी मरीज तैयार किए जा रहे हैं।

पीसीपीएनडीटी दल के बड़े अधिकारी ने बताया कि आगरा में यह गोरखधंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। पंजीकृत ही नहीं, गैर पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर भी भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे हैं।
इनके अतिरिक्त फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद में झोलाछापों ने अल्ट्रासाउंड मशीनें रख ली हैं। इनके पास सोनोग्राफी की मशीन नहीं है, न ही तकनीकी एक्सपर्ट हैं।
ये सिर्फ परीक्षण के नाम पर बेवकूफ बनाकर पैसा ऐंठ रहे हैं। पहले आगरा के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन बने थे लेकिन अब सक्रिय हो गए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी। इसकी तैयारी कर ली गई है।

हुई थी कार्रवाई
सोमवार को यमुनापार स्थित टेढ़ी बगिया के कृष्णा कालोनी क्षेत्र से रुखसार नाम की महिला और केडी हास्पिटल के संचालक देवेंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया था।
महिला घर पर ही फीटल डॉप्लर से गर्भस्थ शिशु की धड़कन सुनाकर लोगों को बेवकूफ बनाती थी और भ्रूण परीक्षण की बात कहकर पैसा एेंठती थी। रुखसार एक वर्ष पहले भी भ्रूण परीक्षण में पकड़ी गई थी।
महिला घर पर ही फीटल डॉप्लर से गर्भस्थ शिशु की धड़कन सुनाकर लोगों को बेवकूफ बनाती थी और भ्रूण परीक्षण की बात कहकर पैसा एेंठती थी। रुखसार एक वर्ष पहले भी भ्रूण परीक्षण में पकड़ी गई थी।