{"_id":"6ac734d5a70b9f4ce904a936","slug":"festive-travel-relief-puja-special-train-to-halt-at-agra-eidgah-station-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें: दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, घर पहुंचाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन; नोट कर लें टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें: दीपावली और छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, घर पहुंचाएगी पूजा स्पेशल ट्रेन; नोट कर लें टाइम
Thu, 08 Oct 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:44 AM IST
सार
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कोलकाता-प्रतापनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर किया गया है। ट्रेन से आगरा के यात्रियों को कोलकाता के अलावा गया, सासाराम, प्रयागराज, कोटा, रतलाम और वडोदरा जैसे शहरों के लिए सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन की घोषणा की है। कोलकाता और प्रतापनगर के बीच चलने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन का ठहराव ईदगाह स्टेशन पर होगा। इससे आगरा के यात्री कोलकाता के साथ गया, सासाराम, प्रयागराज, कोटा, सवाई माधोपुर, रतलाम, वडोदरा समेत कई प्रमुख शहरों की यात्रा कर सकेंगे।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 03109 कोलकाता–प्रतापनगर स्पेशल 13, 20, 27 अक्तूबर और 3, 10, 17 व 24 नवंबर को चलेगी। कोलकाता से सुबह आठ बजे चलकर यह अगले दिन सुबह 7:25 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 03110 प्रतापनगर-कोलकाता स्पेशल 15, 22, 29 अक्तूबर और 5, 12, 19 व 26 नवंबर को चलेगी। प्रतापनगर से शाम 4:15 बजे चलकर सुबह 7:45 बजे ईदगाह पहुंचेगी और 7:50 बजे रवाना होगी।