{"_id":"6ac5d144b746e03237096b5e","slug":"festival-special-train-to-run-between-khajuraho-and-rundhi-night-halt-at-agra-cantt-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में घर जाना होगा आसान: खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर रात में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में घर जाना होगा आसान: खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, आगरा कैंट पर रात में ठहराव
Wed, 07 Oct 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:27 AM IST
सार
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खजुराहो-रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जिसका आगरा कैंट पर दोनों दिशाओं में रात में ठहराव होगा। 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक ट्रेन खजुराहो से रुंधी और 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक वापसी में चलेगी; दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे होंगे।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों में घर जाने और घूमने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने खजुराहो–रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन कैंट पर रात में दोनों दिशाओं में रुकेगी। इससे आगरा के यात्रियों को झांसी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, मथुरा, कोसीकलां और खजुराहो तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो–रुंधी 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। खजुराहो से शाम पांच बजे चलकर यह ट्रेन कैंट रात 2:25 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद मथुरा जंक्शन सुबह 4:10 बजे पहुंचकर 4:20 बजे चलेगी और सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी–खजुराहो 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। कैंट रात 8:35 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे रवाना होगी। मथुरा में 7:35 से 7:40 बजे तक ठहराव रहेगा और अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन के कुल 15-15 फेरे होंगे। इसमें पांच स्लीपर, 12 सामान्य, एक एसी थ्री टियर और दो एसएलआरडी समेत 20 आईसीएफ कोच होंगे।