फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   festival, karwachouth

करवाचौथ पर चमका सोना, दमकी चांदी

Mon, 14 Oct 2019 10:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
festival, karwachouth
करवाचौथ को लेकर बाजार में खरीददारी करतीं महिलाएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। करवाचौथ को लेकर शहर का सराफा बाजार गुलजार होने लगा है। सराफा बाजार में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। महिलाओं को नई डिजाइन के आभूषण खूब लुभा रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिख रही है। इससे सराफा व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के सराफा बाजार में करवाचौथ को लेकर महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। इस बार उपहार के रूप में आभूषण महिला और पुरुषों की पहली पसंद बन रहे हैं। शहर के मैन बाजारों में स्थित ज्वैलर्स की दुकानें सजी हुई हैं। इसके लिए कुछ लोगों ने जहां पहले से ही बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन

तो वहीं कुछ लोग सीधे खरीदारी कर रहे हैं। सोने की चेन, कानों के झुमके, पायल, मंगलसूत्र, पायल महिलाओं की पहली पसंद बने हुए है। महिलाएं ज्वैलरी के साथ ही चांदी के करवे भी खूब खरीद रही हैं। सभी ज्वैलरी की बाजारों में डिजाइन उपलब्ध हैं। सराफ कारोबारी सुशील कुमार बताते हैं कि महिलाओं को जोधा डिजायन की पायल और बिछिया खूब भा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुरी और मदरासी पायलों की भी मांग बढ़ी
मैनपुरी। सराफा बाजार में इस बार जयपुरी और मदरासी पायलों की छन-छन महिलाओं के मन को सबसे ज्यादा भा रही है। यह सभी पायल अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक है।

करवाचौथ सुहागिनों के लिए महत्वपूर्ण व्रत है। परंपरा के अनुसार इस व्रत पर आभूषण खरीदना उचित माना गया है। सभी सुहागिन अपनी पसंद के अनुसार आभूषण खरीदें।
रेखा यादव
करवाचौथ पर आभूषण खरीदना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य से महिलाएं आभूषण खरीदती हैं। सोने-चांदी के आभूषण खरीदने में सतर्कता बरती जाए।
ललिता पंत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed