फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female tourist suffered leg and waist fractures after falling from Taj Mahal in Agra

Agra: ताजमहल में फिर गिरी महिला पर्यटक, पैर और कमर में फ्रैक्चर; वीडियो प्लेटफॉर्म पर हुआ हादसा

Sat, 11 Nov 2023 10:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Nov 2023 10:48 PM IST
सार

आगरा में ताजमहल में फिर महिला पर्यटक गिर गई। इससे उसके पैर और कमर में फ्रैक्चर हो गया। वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो खिंचवाते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Female tourist suffered leg and waist fractures after falling from Taj Mahal in Agra
Agra: ताजमहल में फिर गिरी महिला पर्यटक, पैर और कमर में फ्रैक्चर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को ताजमहल के वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो खिंचवाते समय पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 53 वर्षीय महिला पर्यटक गिर गई। तत्काल उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी भेजा गया। पर्यटक के पैर और कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर निकला। वहीं, हाथ में भी चोट आई है। घायल पर्यटक कविता देवी को परिजन अपने साथ अस्पताल से ले गए।

विज्ञापन


ताज नगरी में बीता महीना पर्यटकों के लिहाज से अच्छा नहीं गुजरा। एक के बाद एक कई घटनाओं में पर्यटक घायल हुए। शनिवार का घटनाक्रम दोपहर करीब 3 बजे का है। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर निवासी 53 वर्षीय कविता देवी अपने पति और बच्चों के साथ ताजमहल घूमने आईं थीं। 
विज्ञापन


वीडियो प्लेटफॉर्म पर फोटो खिंचवाते समय वह गिर पड़ीं। संरक्षण सहायक ताज प्रिंस वाजपेई ने बताया कि पर्यटक को तत्काल ही एएसआई कर्मी और ताज सुरक्षा कर्मियों ने संभाला। पूर्वी गेट पर तैनात एंबुलेंस से पर्यटक को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उन्हें एसएन के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को फ्रेंच पर्यटक डेनिस विंसेंट फोटो खींचते समय पूर्वी नौबतखाना के पास गिर पड़े थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनके दाएं पैर की एड़ी में फ्रेक्चर निकला। इससे पूर्व 14 जुलाई को रॉयल गेट के पास सीढ़ी से उतरते समय सेल्फी लेने के दौरान दिल्ली की महिला पर्यटक घायल हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed