{"_id":"6640db07edd8a6ee2e0f73cd","slug":"female-tourist-s-foot-slipped-hand-got-injured-while-taking-photos-with-taj-mahal-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज के साथ फोटो खिंचाते समय फिसल गया महिला पर्यटक का पैर, हाथ में आई चोट; रॉयल गेट के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज के साथ फोटो खिंचाते समय फिसल गया महिला पर्यटक का पैर, हाथ में आई चोट; रॉयल गेट के पास हुआ हादसा
Mon, 13 May 2024 08:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 08:13 AM IST
सार
ताजमहल का दीदार करने आई महिला पर्यटक का रॉयल गेट के पास पैर फिसल गया, जिससे वो गिर गई। महिला पर्यटक के हाथ में चोट आई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
घायल महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी में तुर्की सुल्ताना महल से गिरकर फ्रांसीसी महिला पर्यटक की मौत के बाद भी स्मारकों में पर्यटकों की सुरक्षा के इंतजाम नहीं हुए हैं। रविवार को ताजमहल में हैदराबाद से आई 48 वर्षीय माधुरी बटूला का राॅयल गेट के पास फोटो खिंचाते समय पैर फिसलने से गिर गईं। हाथ में गंभीर चोट आई।
सीधे हाथ में सूजन आ गई। वह बिना ताजमहल देखे वापस लौट गईं। वह परिवार के साथ आई थीं। सुबह स्मारक में प्रवेश के बाद रॉयल गेट पर सेल्फी लेते समय दुर्घटना हुई। एएसआई की हेल्प टीम ने दर्द से कराहती पर्यटक को उपचार के लिए भेजा।
गर्मी में तीन पर्यटकों की तबियत बिगड़ी
रविवार को गर्मी से ताजमहल में तीन पर्यटकों की हालत बिगड़ गई। बैंगलुरू से आई 48 वर्षीय चंद्रकला पूर्वी गेट स्थित हनुमान मंदिर के पास बीमार हो गई। उल्टी व चक्कर आने पर उनको एंबुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तमिलनाडू से आईं 39 वर्षीय वी सुधा स्मारक के अंदर चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ीं। गुजरात से आईं 16 वर्षीय दिव्यांशी कुमारी भी बीमार हो गईं।
विज्ञापन
पानी के लिए लगी रही कतार
ताजमहल के अंदर शाही मस्जिद के पास आरओ प्लांट पर पानी के लिए रविवार को दिनभर मारामारी रही। कतार लगानी पड़ीं। पर्यटकों में धक्का-मुक्की भी हुई। कई बार हंगामा की स्थिति बन गई।