फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female Patient Alleges Misconduct Against Employee; Suspension Recommended

Agra News: महिला मरीज ने कर्मचारी पर लगाया आरोप, निलंबन की संस्तुति

Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Female Patient Alleges Misconduct Against Employee; Suspension Recommended
आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में बृहस्पतिवार को चेकअप कराने आई महिला ने कर्मचारी पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। इस पर महिला के पति ने हंगामा कर दिया। कर्मचारी भी एकत्रित हो गए। पीड़ित ने 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस बुला ली। हालांकि लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई। इससे पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं कॉलेज प्रशासन ने कर्मचारी के निलंबन की संस्तुति करते हुए सीएमओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

घटना दोपहर तकरीबन 12:30 बजे की है। महिला को चेकअप कराना था। चिकित्सक ने मरीज को कमरा नंबर छह में भेजा था। तभी कर्मचारी आया। महिला ने शोर मचा दिया। इस पर लोग आ गए। बाहर ही पति भी खड़ा था। महिला का कहना था कि कर्मचारी गलत तरीके से छू रहा है। प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैनात था। उसे कार्य से हटा दिया गया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पीड़ित की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed