{"_id":"5dc1b53d8ebc3e5b2508564b","slug":"female-died-to-dengue-agra-news-agr413880528","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
05एमएनपी-32-जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
दो महीने से जिले में बुखार और डेंगू का कहर जारी है। पिछले 30 साल के इतिहास में जिले में इतनी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज मिले हैं। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 28 और डेंगू से पीड़ित पांच मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामबाबू के 15 वर्षीय पुत्र अशोक को बुखार से पीड़ित होने पर एक नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी 90 वर्षीय सरस्वती देवी को बुखार से पीड़ित होने पर दो नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात उनकी भी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
शहर की हरीपुरम कालोनी निवासी ब्रजमोहन (30), राजा का बाग निवासी चंद्रपाल सिंह की पुत्री प्रिंसी (18), दन्नाहार निवासी कैलाशचंद्र की पत्नी निर्मला (25), संसारपुर निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी मुन्नी देवी (60) तथा हिंदपुरम कॉलोनी निवासी संतोष के पुत्र साहिल (12) में डेंगू के लक्षण मिले हैं सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नौनेर गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में आयुष्मान भारत योजना के 46 गोल्डन कार्ड बनाए। ब्लड प्रेशर के 113 मरीजों की जांच की जिसमें 19 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। 42 बच्चों का टीकाकरण किया गया। बुुखार के 11 मरीजों की जांच की गई, 236 मरीजों को उपचार दिया गया। डॉ. सीएम यादव, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राज विक्रम सिंह, डॉ. चाहत जौहरी, डॉ. सपना चौहान, डॉ. अंकिता सिंह, डॉ. शांतनु यादव, वैभव गुप्ता, मोहित मिश्रा, नितिन सक्सेना, भावना राजपूत आदि मौजूद रहे। शिविर की व्यवस्था प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कुचेला डॉ. पपेंद्र कुमार ने की।
राजीव गांधी नगर में शिविर लगा 112 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 35 मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान डॉ. अतुलदीप, डॉ. दिनेश मिश्रा, डॉ. ताराचंद आदि मौजूद रहे।
जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जो हर रोज कई क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दे रही हैं। इसके अतिरिक्त डेंगू जांच व उपचार के लिए जिला अस्पताल में पूरी व्यवस्था है। दो मरीजों की अस्पताल में मौत हुई है। डेंगू से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ

05एमएनपी-32-जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन- फोटो : MAINPURI