{"_id":"5e7c8e078ebc3e768648521a","slug":"feed-crisis-vrindavan-news-agr435457064","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन : वृंदावन की गोशालाओं में चारे का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन : वृंदावन की गोशालाओं में चारे का संकट
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन में बेसहारा गाय एवं बंदर।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। लॉकडाउन के दौरान वृंदावन की गायों के लिए चारे का संकट खड़ा हो गया है। वृंदावन की करीब 120 गोशालाओं में से अधिकांश गोशालाओं के पास सीमित चारा था जो कि कुछ गोशालाओं में खत्म हो गया है, कुछ में एक-दो दिन में खत्म हो जाएगा। गोशाला संचालकों का कहना है कि वह इस संबंध में पुलिस तथा प्रशासन से बातचीत करके चारे का इंतजाम करेंगे।
वृंदावन की गोशालाओं में 100 से लेकर दो हजार तक गाय हैं। जिन गोशालाओं के पास 500 से 1000 तक गाय हैं उनमें चारे का संकट खड़ा हो गया है। जिन गोशालाओं के पास पर्याप्त व्यवस्था है, उनमें हासानंद गोशाला, इस्कॉन गोशाला, रंगजी गोशाला, गोविंद गोधाम ट्रस्ट गोशाला आदि प्रमुख हैं लेकिन वृंदावन की कुछ गोशालाओं में गायों के चारे के लाले पड़ गए हैं। श्रीकृष्ण गोशाला हाथरस वाली के प्रबंधक सुनील चौधरी ने बताया कि उनके यहां पर करीब 800 गाय हैं। हरा चारा तो दूर की बात भूसा भी मिलना बहुत मुश्किल हो रहा है।
अब सिर्फ एक दिन के लिए चारा बचा है। उद्योग नगर वृंदावन की जै-जै वंशी वाले गोशाला के संचालक यादराम बाबा ने बताया कि गोशाला में 400 गायों के खाने की व्यवस्था है। भूसा बाजार में मिल नहीं रहा है। राधाबल्लभ गोशाला के श्रीकांत ने बताया कि 70 गाय हैं। भूसे का स्टॉक खत्म हो गया है। अब वह बहुत परेशान हैं। इसके अलावा जिन गोशालाओं में चारे की समस्या आ रही है, उनमें टोपी कुंज गोशाला, कालीदह बिहारी गौशाला, कृष्णा कुटी गोशाला, बारह घाट फलाहारी बाबा गोशाला के अलावा आदि प्रमुख हैं।