{"_id":"5da0cea48ebc3e015d44d51d","slug":"feaver-helth-hospital-mainpuri-mainpuri-news-agr4101669114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलि में बुखार का कहर जारी, जिला अस्पताल में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलि में बुखार का कहर जारी, जिला अस्पताल में दो की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजों की मौत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती दो और बुजुर्ग मरीजों की बुखार से पीड़ित होने पर मौत हो गई। बुखार के 30 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर निवासी 60 वर्षीय ज्ञान सिंह को कुछ दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गुरुवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई।
एलाऊ थाना क्षेत्र के ही गांव उम्मेदपुर निवासी 60 वर्षीय देशराज भी कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। परिजन पहले उनका एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गुरुवार रात उन्होंने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा शुक्रवार को जिला अस्पताल से पांच मरीजों को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
दोनों मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उन्हें हरसंभव उपचार देने की कोशिश की गई। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
- डॉ. जेजे राम, वरिष्ठ फिजीशियन जिला अस्पताल।