{"_id":"5fa6e5c98ebc3e9b9174833a","slug":"feaver-death-mainpuri-news-agr4671697112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को बुखार से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 19 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में विगत तीन दिन में बुखार से 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव पुडरी निवासी कैलाशो देवी (75) पत्नी रामदीन विगत कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार को गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कुरावली क्षेत्र के गांव नगला जमई निवासी रमेश चंद्र (60) ने भी शनिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्हें बुखार की शिकायत पर दो दिन पहले परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इधर, बुखार से पीड़ित मरीजों की शनिवार को भी जिला अस्पताल में भीड़ रही। ओपीडी में जांच कराने के बाद 19 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इधर, तीन मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।