{"_id":"5b5f06e14f1c1b66428b4d46","slug":"fears-of-flood-in-vrindavan-as-yamuna-water-level-rises","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना का 'विकराल रूप' देख भयभीत हुए लोग, कई बस्तियों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना का 'विकराल रूप' देख भयभीत हुए लोग, कई बस्तियों में घुसा पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
उफान पर बह रही यमुना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजे वाला बांध से छोड़े गए पानी के बाद यमुना उफान पर है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके के चलते वृंदावन के यमुना किनारे के घाट और कालोनियों में पानी घुस रहा है। इससे कई आश्रमों में पानी घुस गया है।
पानी के लगातार बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। बाढ़ की आशंका के चलते लोग भयभीत हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
बारिश के बाद से यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि हो रही है। पिछले दो दिनों से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। यमुना किनारे के कालीदह घाट, पानीघाट, दुर्गापुरम, यमुना नगर कालोनी, मोहिनी नगर कालोनी के कुछ क्षेत्रों में पानी घुस गया है।

इन क्षेत्रों पर बाढ़ का खतरा
बस्ती में घुसा बाढ़ का पानी
- फोटो : अमर उजाला
वराहघाट, कालीदह घाट, सूरजघाट, जुगलघाट, बिहारघाट, केशीघाट मल्लाह वस्ती, जगन्नाथ घाट, हुड़दंग नगर, पानीघाट, श्याम कुटी, तुलसीवन कालोनी, मोरकुटी क्षेत्र, राजपुर खादर आदि क्षेत्रों में भी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
इधर, मथुरा मार्ग की ग्राम अक्रूर, अहिल्यागंज, लक्ष्मीनगर के कई अन्य इलाके भी बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गए हैं। वहीं बाढ़ की आशंका के चलते लोग भयभीत हैं। सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन को मजबूर है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से वृंदावन की ओर तथा यमुना पार के गांवों में कटान शुरु हो रहा है। इससे कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है। लोग सहमे हुए हैं। यमुना के पानी में तेज बहाव देखा जा रहा है।