{"_id":"69cd4929bd124b3fed00492d","slug":"fearing-the-bullies-a-poster-saying-house-for-sale-was-put-up-at-the-house-agra-news-c-421-1-sagr1004-4805-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दबंगों के डर से घर पर लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दबंगों के डर से घर पर लगाया ‘मकान बिकाऊ है’ का पोस्टर
विज्ञापन
उदयपुर की रीमा देवी ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
बाह। आगरा के खेड़ा राठौर क्षेत्र में दबंगों के उत्पीड़न और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एक महिला ने पलायन की चेतावनी दी है। सुरक्षा न मिलने से क्षुब्ध महिला ने अपने घर पर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं और गांव छोड़ने का मन बना लिया है।
उदयपुर कला की रामा देवी ने खेड़ा राठौर थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दूसरे भाई के घर में घुसे युवक को उन्होंने पकड़ लिया था। तब पड़ोस के लोग धमका कर उसे अपने साथ ले गए थे। अब घर से निकलने पर रास्ते में घेरते हैं। गालियां देते हैं, मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुधवार सुबह दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी, तभी गाली देने लगे, मारपीट को झपटे तो उसने भाग कर अपनी जान बचाई। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि जान का खतरा पैदा हो गया है। इसलिए घर पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए हैं। मकान बेचकर गांव छोड़ जाएंगे। महिला ने पुलिस से जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसओ खेड़ा राठौर ने बताया कि महिला का पड़ोसी से विवाद है, एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।