फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fear of leopard in agra again

आगरा में फिर तेंदुआ की दहशत, यमुनापार के गांवों में मिले ऐसे निशान

Tue, 17 Oct 2017 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बरहन (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला बरहन (आगरा) Updated Tue, 17 Oct 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
fear of leopard in agra again
तेंदुअा - फोटो : SELF
आगरा में एत्मादपुर के गांव जगनपुर में दो दिन से तेंदुआ दिखने का दावा ग्रामीणों ने किया है। तेंदुए को लाठी-डंडों के बल पर खदेड़ने और बकरी के चार बच्चों को मारने का दावा कर रहे ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इन दोनों विभागों ने तेंदुए की जानकारी तक से इंकार किया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जगनपुर गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पार दलवीर और महीपाल का परिवार रहता है। शुक्रवार रात दलवीर ने दावा किया कि बकरी के चार बच्चों को तेंदुआ उठाकर ले गया। शनिवार दोपहर एक बजे भी तेंदुआ फिर आया, जिसे गांव के कैलाश वीरेन्द्र, विकास, सचिन, अनिल, प्रबल आदि ने देखने का दावा किया। 
विज्ञापन


तेंदुआ देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। शनिवार रात तेंदुआ फिर दिखा तो ग्रामीणों ने लाठी डंडों के साथ उसे खेतों की ओर खदेड़ दिया। रविवार को दो बाद दोपहर और रात 10 बजे फिर देखने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों में दहशत, घर से निकलना बंद

वन विभाग के एत्मादपुर रेंज के अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास तेंदुए की कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना नहीं दी है। अगर हल्ला मच रहा है तो मंगलवार सुबह टीम भेजकर पता कराएंगे। पूर्व में बरहन के गांव में भी तेंदुए के सबूत नहीं मिले थे।

गांव में तीन दिन से तेंदुए के डर से बच्चे दहशत में हैं। घर से निकलना बंद हो चुका है। दिवाली पर किसान बाजार और आलू की बुवाई करना छोड़ चुके हैं। ग्रामीण झुंड में काम कर रहे हैं। एक महीने पहले मुरथर अलीपुर में भी तेंदुए की पांच दिनों तक दहशत रही थी, हालांकि तब वन विभाग को तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed