Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of Crop Damage as Drainage Water Floods Farmlands in Agra SDM Orders Probe

Agra: खेतों में भर रहा नाले का गंदा पानी, फसलें हो रहीं बर्बादी...SDM किरावली ने गठित की जांच टीम

Fri, 09 Jan 2026 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 Jan 2026 10:11 AM IST
सार

मिढ़ाकुर के किसान खेतों में गंदा पानी भरने से परेशान हैं। ये समस्या एक वर्ष से बनी हुई है। किसानों ने मिढ़ाकुर से महुअर तक नाले की सफाई कराने और पक्का नाला बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
Fear of Crop Damage as Drainage Water Floods Farmlands in Agra SDM Orders Probe
खेतों में भर रहा नाले का गंदा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के तहसील सदर के कस्बा मिढ़ाकुर में किसानों के खेतों में पिछले एक वर्ष नाले का गंदा पानी भर रहा है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है। किसानों ने मिढ़ाकुर से महुअर तक नाले की सफाई कराने और पक्का नाला बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


किसान खरगजीत दीक्षित और काशीराम दीक्षित ने बताया कि आगरा-जयपुर हाईवे किनारे मिढ़ाकुर नहर से महुअर पुल तक लोक निर्माण विभाग का नाला बना हुआ है। तहसील किरावली के गांव बरोदा सदर के पास ग्रामीणों ने नाले को बंद कर दिया है। नाला बंद होने से गंदा पानी उनके चार बीघा खेत और सत्यवीर सिंह, मेघसिंह, रामवीर सिंह, रूपकिशोर दीक्षित, जीतू, वीरेंद्र और अमरकांत सहित अन्य के खेतों में भरता है। इससे पैदावार पर असर होता है।
विज्ञापन


मामले में उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बीडीओ अछनेरा और बिचपुरी, नायब तहसीलदार किरावली व सदर, सहायक चकबंदी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक और संबंधित लेखपालों की टीम गठित की। बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक संजय गुप्ता, लेखपाल संजीव बालियान, अभिनव शर्मा, यदुवंश कुमार और चकबंदी अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे और निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने जांच की है। रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम सदर और बीडीओ बिचपुरी के साथ समन्वय कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed