फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FCI

एफसीआई ने नौ ट्रक गेहूं लौटाए

Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
एफसीआई ने नौ ट्रक गेहूं लौटाए
एफसीआई ने नौ ट्रक गेहूं लौटाए Updated Thu, 21 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
FCI
एफसीआई ने नौ ट्रक गेहूं लौटाए - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने उत्तर प्रदेश सहकारिता संघ (यूपीपीसीएफ) की ओर से क्रय केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं से भरे नौ ट्रकों को गोदाम से लौटा दिया है। बोरे मानकों के अनुरूप न होना बताया। खास बात यह है कि बोरे पूरे प्रदेश में शासन स्तर से ही उपलब्ध कराए गए हैं। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारिता संघ के जिले में 23 केंद्र हैं। यहां खरीदे गए गेहूं मंगलवार को नौ ट्रकों से एफसीआई के अर्जुन नगर स्थित गोदाम में भेजे गए। एफसीआई के अधिकारियों ने बोरों की गुणवत्ता देख गेहूं लेने से मना कर दिया। इससे पीसीएफ के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की जानकारी अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति और क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक को दी गई। बुधवार को शासन स्तर से गेहूं लिए जाने के निर्देश एफसीआई को जारी किए गए। हालांकि बुधवार-गुरुवार को अवकाश होने से गेहूं के सभी ट्रक क्रय केंद्रों पर भेज दिए गए। शुक्रवार को दोबारा एफसीआई के गोदाम पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

45 हजार रुपये का नुकसान हुआ
ट्रक का भाड़ा और मजदूरी मिलाकर प्रत्येक ट्रक पर औसतन 5000 रुपये खर्च हुए। नौ ट्रकों को लौटाए जाने से करीब 45000 रुपये का नुकसान हुआ है। 


‘पूरे प्रदेश में शासन से जो बोरे उपलब्ध कराए गए हैं, उन्हीं में गेहूं की खरीद की गई है। मथुरा-अलीगढ़ में इन्हीं बोरों में खरीद की गई। आगरा में एफसीआई ने बोरों को मानक के अनुरूप न बताकर ट्रक लौटा दिए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश सहकारिता संघ 

‘भारतीय खाद्य निगम उन्हीं बोरों में गेहूं लेने के लिए तैयार हो गई है। शासन स्तर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार से गेहूं भेजे जाएंगे।’ 
- कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed