फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Faulty display system at the station caused panic among passengers.

Agra News: स्टेशन पर डिस्प्ले सिस्टम की गड़बड़ी से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Faulty display system at the station caused panic among passengers.
अछनेरा। यहां रेलवे स्टेशन पर रविवार को ट्रेन सूचना डिस्प्ले सिस्टम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर लगी इलेक्ट्रॉनिक स्क्रीन पर उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के आगमन समय और प्लेटफॉर्म की गलत जानकारी प्रदर्शित होने से यात्रियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डिस्प्ले बोर्ड पर उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19666) का आगमन समय सुबह 9:18 बजे दिखाया गया, जबकि ट्रेन निर्धारित समय से करीब 50 मिनट की देरी से स्टेशन पहुंची। हद तो तब हो गई जब स्क्रीन पर ट्रेन का आगमन प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर दर्शाया गया, जबकि ट्रेन वास्तव में प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर आकर रुकी। गलत सूचना के चलते कई यात्री सामान लेकर अंतिम समय में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म की तरफ दौड़ते नजर आए। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। अछनेरा के स्टेशन मास्टर शंकर लाल मीणा ने बताया कि स्टेशन का डिस्प्ले सिस्टम फिलहाल निर्माणाधीन है। संभवतः इसी तकनीकी काम की वजह से समय और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी में यह त्रुटि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed