फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-son arrested in Rakesh murder case

मैनपुरी: प्रधान समर्थक की हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 29 May 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father-son arrested in Rakesh murder case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास में बुधवार की शाम प्रधान चुनाव की रंजिश में एक प्रधान समर्थक की लाठी-डंडा से पीटकर हत्या कर दी गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीन अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को थाने में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीओ अमर बहादुर सिंह व प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि राजेंद्र व करुणेंद्र उर्फ करु को काली नदी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। तीन अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि गांव मद्दापुर खास में इस बार प्रधान चुनी गईं सरला देवी के समर्थक 60 वर्षीय राकेश बैस की पड़ोस के रहने वाले राजेंद्र सिंह से चुनाव की रंजिश चल रही थी। बुधवार की शाम राकेश अपनी परचून की दुकान पर बैठे हुए थे। तभी वहां आए राजेंद्र व उनके पुत्रों कुलदीप, संदीप, करुणेंद्र व प्रदीप ने लाठी डंडा से पीट कर अधमरा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सैफई ले जाने के दौरान राकेश की मौत हो गई थी। मारपीट में मृतक का भतीजा सौरभ, अशोक और संगीता भी घायल हो गए थे। मामले में बृहस्पतिवार की शाम मृतक के पुत्र विपिन ने कुलदीप, संदीप, करुणेंद्र, प्रदीप और राजेंद्र के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed