फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father snatched the bike keys angry son slit his throat with a knife condition serious

Etah: पिता ने छीन ली बाइक की चाबी, तो गुस्साए बेटे ने काट लिया चाकू से गला; हालत गंभीर

Thu, 27 Jun 2024 09:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Jun 2024 09:06 PM IST
सार

पिता ने बेटे से बाइक ले जाने से मना करने के साथ ही  चाबी छीन ली। इस बात से वो नाराज हो गया। घर के अंदर जाने के बाद चाकू से गला काट लिया। ये देख परिवार वालों के होश उड़ गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। 
 

विज्ञापन
father snatched the bike keys angry son slit his throat with a knife condition serious
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र में बाइक को लेकर युवक की पिता से कहासुनी हो गई। बाइक ले जाने से मना करने पर पुत्र ने चाकू से अपना गला रेत लिया। उसको खून से लथपथ अवस्था में देख परिजन में कोहराम मच गया। मेडिकल कॉलेज में लाकर उसको भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद अनीश का पुत्र आशू बुधवार शाम के समय अपने पड़ोसी की बाइक लेकर बाजार जाने के लिए निकला। तभी उसके पिता ने बाइक ले जाने से मना करते हुए चाभी छीन ली। जिस पर बाप-बेटे में कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध आशु घर के अंदर चला गया। घर में रखे चाकू से अपना गला रेत लिया। जब परिजन घर में घुसे तो आशू जमीन पर पड़ा था। उसके गले से खून बह रहा था।
विज्ञापन


रात 9 बजे उसको मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घायल की मां शबाना ने बताया की बेटा एक पड़ोसी की बाइक लेकर बाजार जा रहा था। तभी पिता ने बाइक ले जाने से मना कर दिया तो दाेनों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर बेटे ने ऐसा कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed