फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father shot daughter in Kasganj and then Suicide himself Daughter was adamant on insistence on love marriage

शादी तो उसी से करूंगी: प्रेमी से विवाह की जिद पर अड़ी थी शिक्षिका बेटी, बाप ने रायफल से छलनी किया सीना, फिर...

Sun, 26 Mar 2023 02:27 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Mar 2023 02:27 PM IST
सार

कासगंज में लव मैरिज करने की जिद से गुस्साए टीचर पिता ने शिक्षिका बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Father shot daughter in Kasganj and then Suicide himself Daughter was adamant on insistence on love marriage
नरेंद्र और जूही (फाइल फोटो), बिलखती मां शशिप्रभा व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शिक्षिका बेटी एक लड़के से प्रेम करने लगी। वह उसी से लव मैरिज करने की जिद पर अड़ी थी। उसके शिक्षक पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बेटी की जिद से आक्रोशित पिता ने गोली मारकर बेटी का सीना छलनी कर दिया। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी की है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह यादव (55) शेरवानी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपनी बेटी और पत्नी शशिप्रभा के साथ रह रहे थे। उनकी बेटी जूही (26) सोरोंजी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। 
विज्ञापन


शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई
शशिप्रभा ने बताया कि बेटी एक लड़के से प्रेम करती थी। वह इसी से शादी करने की जिद पर अड़ी पर थी। जबकि नरेंद्र इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन नौकरी मिलने के बाद से बेटी हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। शनिवार को भी बेटी और पिता के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया
बताया कि कहासुनी के दौरान बात बढ़ती गई। इसी बीच पिता इतने आक्रोशित हुए कि कमरे में गए और रायफल निकाल लाए। इससे पहले कि मैं दोनों को अलग कर पाती उन्होंने बेटी पर रायफल तानी और फायर कर दिया। गोली बेटी के सीने को भेद गई और वह वहीं गिर गई। इसके बाद उन्होंने रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबा दिया। 

Father shot daughter in Kasganj and then Suicide himself Daughter was adamant on insistence on love marriage
वारदात में प्रयुक्त रायफल बरामद - फोटो : अमर उजाला
दोनों खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए
बताया कि दोनों लोग खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। 


 

Father shot daughter in Kasganj and then Suicide himself Daughter was adamant on insistence on love marriage
मौके पर जांच करते एसपी व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच कर रही है-एसपी
एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आवास विकास में शिक्षक द्वारा बेटी और खुद को गोली मारने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से आहत होकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटनास्थल का मुआयना करने साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed