{"_id":"6aacbf165d38f949250fead0","slug":"father-seeks-probe-into-son-shivam-s-death-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बुढ़ापे का सहारा छीन लिया': बेटे शिवम की मौत पर पिता का दर्द, बोले- पुलिस की लापरवाही ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बुढ़ापे का सहारा छीन लिया': बेटे शिवम की मौत पर पिता का दर्द, बोले- पुलिस की लापरवाही ने ली जान
Fri, 18 Sep 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:03 AM IST
सार
आगरा में 17 वर्षीय शिवम की मौत के बाद पिता प्रेमपाल ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। शिवम का शव धनौली पुलिस चौकी के पास मिला था, जबकि पुलिस के अनुसार उसकी मृत्यु डूबने से हुई और परिजनों के आरोपों की जांच एसीपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शिवम के पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा में पुलिस की लापरवाही ने बेटे शिवम की जान ले ली। मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यह कहते हुए पिता प्रेमपाल की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कहते हैं कि बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब किसके सहारे जी पाएंगे।
नगला प्यारे, सदर निवासी 17 वर्षीय शिवम सविता का शव बुधवार को धनौली पुलिस चाैकी के पास मिला था। वह 14 सितंबर को अपने दोस्त वरुण का जन्मदिन मनाने गया था। तभी पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन के अनुसार, पुलिस ने वहां मौजूद आठ लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। शिवम लापता हो गया। परिजन ने थाना सदर में लापता होने की सूचना दी थी। परिजन ने शव मिलने पर धनौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। लेनदेन के भी आरोप लगाए थे।
प्रेमपाल ने बताया कि उनके दो बेटे थे। इनमें शिवम बड़ा था। वह सैलून की दुकान चलाता था। इससे ही घर चलता था। वह खुद ई रिक्शा चलाते हैं। मगर वह कई दिन से खराब है। दूसरा बेटा छोटा है। शिवम ही उनका सहारा था। वह नाले में पुलिसकर्मियों के दाैड़ाने की वजह से गिरा या फिर कोई और वजह थी? इसकी जांच की जानी चाहिए। नाले में जहां शव मिला, वहां खोखे भी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
मां के नहीं रुक रहे आंसू
बेटे की मौत के बाद मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें परिवार की महिलाएं संभाल रही हैं। वह बार-बार शिवम को याद करने लगती हैं।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि शिवम की मृत्यु डूबने से हुई थी। विसरा सुरक्षित रखा गया है। परिजन के आरोपों की जांच एसीपी से कराई जा रही है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।