फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father saves two year old daughter who stuck in fire in kasganj

कासगंज में चार झोपड़ियों में लगी आग: लपटों के बीच फंसी दो साल की बेटी, पिता ने जान पर खेलकर बचाया, पांच पशु जिंदा जले

Tue, 19 Apr 2022 05:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Apr 2022 05:25 PM IST
सार

गांव सिकंदरपुर में आग की घटना सोमवार देर रात को हुई, जब एक परिवार झोपड़ी में सो रहा था। आग लगते ही परिवार के लोग बाहर आ गए, लेकिन दो साल की बच्ची अंदर ही रह गई।  

विज्ञापन
Father saves two year old daughter who stuck in fire in kasganj
आग में झोपड़ियों सहित घर गृहस्थी का सामान जला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज की पटियाली तहसील के गांव सिकंदरपुर में चार झोपड़ियों में आग लग गई। इससे पांच पशुओं की जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में सो रही बच्ची को बचाने में पिता और पुत्री झुलस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग से झोपड़ियों में रखी नकदी व घरेलू सामान जल गया। राजस्व कर्मियों ने पहुंचकर क्षति का आकलन किया।

विज्ञापन


सोमवार रात को गांव सिकंदरपुर निवासी धर्मवीर का परिवार नींद में सो रहा था। रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही परिवार के लोग चीख-पुकार करते झोपड़ी से बाहर आ गए। उनकी आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। धर्मवीर की दो वर्ष की बेटी झोपड़ी में ही रह गई। उसे निकालने के लिए वह फिर झोपड़ी में घुसा। 

विज्ञापन

बच्ची को निकालते समय पिता-पुत्री झुलसे

मासूम को झोपड़ी से निकालते समये पिता-पुत्री झुलस गए। लेकिन वह झोपड़ी में बंधे पशुओं को नहीं निकाल सका। पांच पशु जलकर मर गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयासों में जुटे रहे। इसी बीच आग की चपेट में पप्पू, ओमवीर, नेत्रपाल की झोपड़ी भी आ गई। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी झोपड़ियों में लगी आग 

- धर्मवीर ने बताया कि उसकी झोपड़ी में रखे झोपड़ी में रखे 20 हजार रुपये, जेवर, कपड़े, विस्तर आदि गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं पांच पशु भी झुलसकर मर गए हैं। 
- पप्पू ने बताया कि झोपड़ी में रखी 15 हजार रुपये नकदी, गल्ला, विस्तर, कपड़े, वर्तन व अन्य घरेलू सामान जल गया। 
- ओमवीर ने बताया कि उसकी झोपड़ी में 10 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, विस्तर, आभूषण आदि सामान जल गया।
- नेत्रपाल ने बताया कि झोपड़ी में रखे 15 हजार रुपये की नकदी, कपड़े, विस्तर, आभूषण व घरेलू सामान जलकर राख हो गया

नियमानुसार मदद दिलाई जाएगी

पटियाली के तहसीलदार राजीव निगम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत सिंह को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया। अग्निकांड के पीड़ितों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। पीड़ितों को नियमानुसार हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed