{"_id":"63f79743fe986718f7038833","slug":"father-s-death-before-daughter-s-farewell-in-agra-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जयमाला के बाद दिया बेटी को आर्शीवाद, फिर पिता को ऐसे आई मौत, किसी को यकीन नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जयमाला के बाद दिया बेटी को आर्शीवाद, फिर पिता को ऐसे आई मौत, किसी को यकीन नहीं हुआ
Thu, 23 Feb 2023 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:11 PM IST
सार
वरमाला के बाद पिता की हालत बिगड़ गई। घर के अन्य सदस्य उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए, जहां पिता की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
डोली, अर्थी (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में बेटी को विदा करने से पहले पिता की सांसें थम गईं। घर में खुशियों का माहौल पलभर में ही मातम में बदल गया। बेटी की डोली उठने के बाद पिता की अर्थी सजती देखने वालों की आंखों से आंसू बह निकले। शादी की खुशियों के मंगल गीतों की जगह पर कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें - UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल
विज्ञापन
विज्ञापन
भजनपुरा गांव में आई थी बरात
बुधवार की रात कल्यानपुर भरतार के सतेंद्र सिंह (50) की बेटी रौली की बरात अंबा के भजनपुरा गांव से आई थी। बरात चढ़ाई के बाद हंसी खुशी के माहौल में बारौठी हुई। दावत के बाद वरमाला हुई। वरमाला के समय सतेंद्र सिंह ने पत्नी छुन्ना देवी के संग वर कन्या को आशीर्वाद दिया। शादी की दूसरी रश्में शुरू होने से पहले ही सतेंद्र सिंह को घबराहट और बेचैनी हुई। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए बाह सीएचसी ले पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: कपड़ों में शौच करने पर शिक्षिका ने एलकेजी छात्रा को दी खौफनाक सजा, पहले पीटा, फिर उखाड़ लिए सिर के बाल
विज्ञापन