फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father poisons four children before commits suicide in agra

पत्नी की मौत के बाद उठाया खौफनाक कदम, बाप-बेटी की मौत, बेटों की हालत गंभीर

Sat, 11 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 11 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
father poisons four children before commits suicide in agra
अस्पताल में भर्ती रुपेश और अभय - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को जहर खिला दिया। इनमें 11 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। दो बच्चों की हालत गंभीर है। वहीं पिता ने भी दम तोड़ दिया है। 
विज्ञापन


मूलरूप से खैरही शमशाबाद निवासी मानसिंह अपनी ससुराल गांव श्यामो में रहता था। उसकी पत्नी रीना देवी की कुछ दिन पहले कैंसर से मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। 13 साल का अभय, 11 साल की बेटी रंजना और 7 साल का रुपेश। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद से मानसिंह काफी तनाव में था। वो खेती-बाड़ी करके किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। गुरुवार शाम को केलों में जहर मिलाकर तीनों बच्चों को खिलाने के बाद खुद भी खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता-बेटी ने तोड़ा दम

शुक्रवार की सुबह परिजन जागे तो चारों लोग बेहोश पड़े हुए थे। परिजनों को शक हो गया सभी को अस्पताल ले गए, जहां पर मानसिंह और रंजना को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बेटों की हालत गंभीर है। 

जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। परिजनों ने मानसिंह के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने रंजना का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घटना से परिवार में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed