फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father opened fire at a party, two people including his son injured

UP: दावत में पिता ने की फायरिंग...बेटे समेत दो को लगी गोली, मच गई चीखपुकार; अस्पताल में चल रहा इलाज

Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 11:38 PM IST
सार

गोली चलने से दावत में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़ पड़े। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Father opened fire at a party, two people including his son injured
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाली के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी में दावत के दौरान युवक ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसके बेटे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला हंसी निवासी रहीस पाल के घर शुक्रवार की देर शाम उनके बेटे मनवीर सिंह के बेटे के जन्म की दावत चल रही थी। दावत में शामिल होने के लिए काफी लोग आए हुए थे। इसमें जयकिशन नगला निवासी मंजेश भी शामिल था। उसने अचानक खुशी में फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


 

इस दौरान एक गोली मंजेश के 9 साल के बेटे आर्यन की जांघ और दूसरी गोली 38 साल के सूरजपाल निवासी नगला हंसी के सीधे हाथ के बगल में नीच जा लगी। गोली लगते ही सूरजपाल और आर्यन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इससे दावत में चीख-पुकार और हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सूरजपाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर दौड़ पड़े। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 

उधर, घायल आर्यन को परिजन पहले अस्पताल ले जाने के बजाय घर ले गए और मामला दबाने में जुट गए। लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ पटियाली संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि दावत में फायरिंग की घटना में दो लोग घायल हुए हैं। मंजेश ने फायरिंग की थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed