{"_id":"681c26936cb67603600f0659","slug":"father-of-the-criminal-who-was-killed-by-police-during-an-encounter-also-arrested-helped-him-escape-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने जिस बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया ढेर, उसका पिता भी गिरफ्तार...क्योंकि फारुख को दी थी शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने जिस बदमाश को मुठभेड़ के दौरान किया ढेर, उसका पिता भी गिरफ्तार...क्योंकि फारुख को दी थी शरण
Thu, 08 May 2025 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 May 2025 09:05 AM IST
सार
सराफा हत्याकांड के इनामी बदमाश को भागने में मदद करने पर बदमाश के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Agra Encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कारगिल चौराहे पर बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूट और सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की हत्या में शामिल रहे बदमाश अमन की मुठभेड़ में मौत के बाद पुलिस ने उसके पिता संजीव कुमार को भी जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि संजीव ने फारुख को न केवल शरण दी बल्कि उसे भागने में भी मदद की। फारुख प्रदेश छोड़कर भाग निकला है। उसकी तलाश में तीन विशेष टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर हत्या और लूट की वारदात का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया था। बिचुपरी के गणेश विहार के रहने वाले बदमाश अमन की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई थी, जबकि उसके भाई सुमित को लूटकांड की साजिश में शामिल पाते हुए जेल भेजा गया था। पुलिस ने जब फारुख के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि फारुख को अमन के घर में ही शरण मिली थी। अमन के पिता संजीव कुमार ने फारुख को बाहर भागने में मदद की थी।
ये भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका
ये भी पढ़ें - Operation Sindoor: पाकिस्तान में जिस राफेल ने मचाई तबाही, उस विमान में अथाह ताकत; आगरा के लाल की अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन
इस पर एसआई बबलू कुमार ने जगदीशपुरा थाने में संजीव कुमार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संजीव को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसीपी विनायक भोसले का कहना है कि अपराधियों के शरणदाताओं को भी बख्शा नहीं जाएगा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 50 हजार के इनामी फारुख की तलाश में तीन स्पेशल टीमों को लगाया गया है। वह आगरा छोड़कर भाग चुका है। उसके कई रिश्तेदारों व परिजन को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है।
ये भी पढ़ें - UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म
ये भी पढ़ें - UP: भूल गए वो दामाद है...ससुराल में साढ़ू ने बुलाया, फिर ससुर ने किया ऐसा हाल; पत्नी को भी न आई शर्म
मां और पत्नी ने समझाया... नहीं मानता था अमन
मुठभेड़ में मारे गए अमन के चाल चलन पर मां उमा देवी बहुत टोकाटाकी करती थीं। वह उसके पिता संजीव से यही कहती थीं कि बेटा गलत संगत में पड़ जाएगा। लेकिन अमन उनकी भी नहीं मानता था। उसे सुधारने के लिए ही एक साल पहले उसकी पसंद की लड़की से शादी करवाई थी, लेकिन अमन की आदतें नहीं बदलीं। पत्नी मोहिनी भी उसे बहुत समझाती थी। एक बेटे की मौत, पति और दूसरे बेटे के जेल जाने के बाद मां और पत्नी का बुरा हाल है।