फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   agra murder case young man brutally murdered at brother in law house in agra

जीजा के घर आए साले की हत्या: स्टेटस पर छात्रा का फोटो और थप्पड़, इसलिए मारी युवक को गोली; तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 04:36 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 21 Aug 2026 04:36 AM IST
सार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तो पूछताछ में वह खुद को नाबालिग बताने लगे। इस पर पुलिस ने आरोपियों के दस्तावेज चेक किए। इसमें सभी बालिग निकले। वह जेल जाने से बचने के लिए झूठ बोल रहे थे।

विज्ञापन
agra murder case young man brutally murdered at brother in law house in agra
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के अछनेरा के गांव ताजपुर नगरिया में बुधवार रात ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या के तीन आरोपी बालिग निकले। उन्होंने पहले पुलिस से खुद को नाबालिग बताया था। इस पर पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। उनसे हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। एक आरोपी की परिवार की युवती का फोटो स्टेटस पर लगाने पर मृतक के दोस्त से उनका विवाद हुआ था। थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ताजपुर नगरिया गांव में बुधवार रात को कुम्हेर, भरतपुर निवासी ओमप्रकाश (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ओमप्रकाश करीब आठ दिन पहले अपने जीजा पूरन सिंह के घर आया था। वह पिछले करीब दो वर्षों से अलीगढ़ में मजदूरी करता था। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल पर किसी छात्रा का स्टेटस लगाने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। 
विज्ञापन

 

हत्यारोपी रोहित (19), रिंकू (18) और चांद उर्फ शानबाबू (20) निवासी स्टेशन रोड, भाड़ा, इलाहाबाद को सांथा गोशाला के पास से गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में आरोपी पहले खुद को नाबालिग बता रहे थे। इस पर पुलिस ने उनके दस्तावेज चेक किए। इसमें सभी बालिग निकले। वह जेल जाने से बचने के लिए झूठ बोल रहे थे।

आरोपी रोहित ने बताया कि उसके परिवार की युवती का ओमप्रकाश के नाबालिग मित्र ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ स्टेटस लगाया था। वह इस बारे में उससे बात करने गए थे। उससे स्टेटस हटाने के लिए कहा। तभी ओमप्रकाश बीच में आ गया। उसने उसे थप्पड़ मार दिया। उस समय कई लोग खड़े हुए थे। उसकी बेइज्जति हो गई थी। वह उसे सबक सिखाना चाहता था। बुधवार रात को वो कुलदेवी मंदिर के पास मिल गया। वह उससे उसके मित्र के बारे में पूछने लगा। मगर वो विवाद करने लगा। इस पर रोहित ने तमंचा निकालकर उसके सीने में गोली मार दी। वह विष्णु को भी तलाश लगे। मगर वो भाग गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed