{"_id":"6acb6202788b45ee870a738c","slug":"father-lodges-fir-against-daughter-in-law-over-son-death-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: बेटे की मौत को माना संदिग्ध, पिता ने बहू समेत दो पर दर्ज कराई एफआईआर; पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: बेटे की मौत को माना संदिग्ध, पिता ने बहू समेत दो पर दर्ज कराई एफआईआर; पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 11 Oct 2026 03:49 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
युवक की पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी लगना आया। पिता ने कई परिस्थितियों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि घटनास्थल पर कमरे में कोई फंदा नहीं मिला। बहू ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सदर क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए उसकी पत्नी समेत दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि उन्हें बहू अंजली त्यागी पर शक है। बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया या उसकी हत्या कर दी गई।
इंदिरापुरम कॉलोनी, शमसाबाद रोड निवासी त्रिभुवन नारायण त्यागी ने बताया कि उनके दो बेटे अवधेश और अजयकांत हैं। दोनों की शादी हो चुकी है और उनके परिवार एक ही मकान में भूतल और प्रथम तल पर हैं। 1 मार्च को वह पत्नी के साथ पैतृक गांव मिहावा गए थे। उनका बड़ा बेटा अवधेश भी होली से पहले गांव चला गया था। 3 मार्च को सुबह करीब पांच बजे अंजली ने फोन कर अवधेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी और आने को कहा।
अवधेश कमरे में जमीन पर अचेत अवस्था में पड़े थे। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण फांसी लगना आया। पिता ने कई परिस्थितियों पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि घटनास्थल पर कमरे में कोई फंदा नहीं मिला। अंजली ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बेटे की मौत से कुछ दिन पहले अवधेश और अंजली में विवाद हुआ था। शिकायत पर अंजली के भाई ललित त्यागी ने भी अवधेश के साथ गाली-गलौज की थी।
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। -अमीषा सिंह, एसीपी सदर