फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father killed, son injured due to collision with vehicle

Agra News: वाहन की टक्कर से पिता की गई जान, पुत्र घायल

Thu, 30 May 2024 03:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 May 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Father killed, son injured due to collision with vehicle
पटियाली। बदायूं हाई-वे मार्ग पर लोडर वाहन ने बुधवार को बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसमें पिता की मौत हो गई वहीं पुत्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल किशोर का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बचुईया निवासी रामवरन (40) अपने पुत्र अरविंद (15) के साथ बुधवार को बाइक से सरसों बेचने पटियाली बाजार गए थे। वहां से सरसों बेचने के बाद वह वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं हाइवे मार्ग पर नगला किशोरी के निकट नरदौली की ओर से तेज गति से आ रहे लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। यह देख आसपास के लोग और राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। यहां डॉक्टर ने रामबरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। लोडर चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed