{"_id":"61a90b38ad4f1662207bc10f","slug":"father-killed-son-contract-killing-kasganj-news-agr5165996198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने ही कराई सुपारी देकर पुत्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने ही कराई सुपारी देकर पुत्र की हत्या
विज्ञापन
कासगंज में एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे पुत्र की हत्या करने वाले पिता व अन्य हत्यारोपियों के बारे में
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। दस दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या उसके पिता ने ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पिता के जमीन बेचने में पुत्र बाधा बन रहा था। चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के पचपोखरा में 23 नवंबर को एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला था। बाद में शव की शिनाख्त बेबी ने अपने पति भोला उर्फ महाराज सिंह पुत्र पोखपाल निवासी दिहारी के रूप में की। उन्होंने बताया पिता पोखपाल भोला से नाराज था। भोला शराब पीने का आदी था और अक्सर झगड़ा करता था। उन्होंने बताया कि पिता अपनी जमीन बेचना चाह रहे थे, लेकिन भोला जमीन बेचने में बाधा बन रहा था। पिता पोखपाल ने अपनी परेशानी पड़ोसी इंद्रपाल व उसके भाई गनेश को बताई। दोनों ने भोला को रास्ते से हटाने का सुझाव दिया। इन लोगों ने वीरेंद्र को एक लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। वीरेंद्र ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गंजडुंडवारा के पचपोखरा इलाके में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वीरेंद्र की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर 29,950 रुपये की नकदी बरामद की है और घटना में प्रयुक्त की गई बाइक, मृतक का आधार कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी पिता पोखपाल व पड़ोसी इंद्रपाल व गनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
शातिर अपराधी है वीरेंद्र
सुपारी लेकर हत्या करने का आरोपी वीरेंद्र निवासी नगला चीटा का बड़ा आपराधिक इतिहास है। उसके ऊपर लूट, गैंगस्टर, शस्त्र अधिनियम, अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
कासगंज। हत्या के मामले का खुलासा करने वाली टीम में गंजडुंडवारा के कोतवाली निरीक्षक अनूप कुमार भारती व हैड कांस्टेबल संजय सिंह, रामवीर सिंह, कांस्टेबल शिव कुमार, अवनीश कुमार एवं राजेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली इस टीम की प्रशंसा की।