फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father killed 15 month son and droped the dead in hazara nahar

मासूम बेटे की हत्या कर हजारा नहर में फेंकने की बात पुलिस पूछताछ में कुबूली

Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
father killed 15 month son and droped  the dead in  hazara nahar
बच्चे के अपरहण के आरोपी किशन कुमार ने बेटे की हत्या कर शव को हजार नहर में फेंकने की बात कबूली है। पुलिस टीम आरोपी पिता को लेकर नहर पर पहुंची और गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन शव की कोई बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस आरोपी पिता के कथन से संतुष्ट नहीं है। ऐसी स्थिति में पुलिस की पूछताछ अभी भी जारी है।
विज्ञापन

ज्वालापुरी कॉलोनी निवासी किशन कुमार ने शनिवार रात अपने ही 15 माह के बेटे यश का अपहरण कर लिया था। किशन कुमार के बड़े बेटे सचिन ने पिता के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में आरोपी किशन बार-बार अपना कथन बदल रहा है। उसी ने बताया कि उसने यश की हत्या कर शव को हजारा नहर में फेंक दिया था। यह सुनते ही पुलिस टीम सकते में आ गईं और तत्काल आरोपी को नहर के पास ले जाकर तलाश कराई। गोताखोर काफी देर तक नहर में तलाश करते रहे, लेकिन नहर से कोई शव बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

परिवार का है बुरा हाल
जहां एक ओर पुलिस मासूम की तलाश में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पिता द्वारा बेटे की हत्या कर देने की जानकारी मिलने पर परिजन टूट गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मां मुन्नी देवी का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि मासूम बेटे को पिता ही लापता कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
मासूम की तलाश में जुटी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। ज्वालापुरी कॉलोनी में जहां पीड़ित का घर है उस गली में जिस जिस घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहां की फुटेज देखीं हैं। हालांकि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की स्थिति स्पष्ट नहीं की है।

वर्जन-
- आरोपी पिता ने पुलिस को बताया है कि उसने बेटे की हत्या कर नहर में फेंक दिया है। उसकी निशानदेही के आधार पर नहर में मासूम की तलाश की गई है। यह भी हो सकता है कि पिता पुलिस को गुमराह कर रहा हो। अभी मामले की विवेचना और पूछताछ जारी है। - आरके तिवारी, सीओ सिटी।

कासगंज की हजारा नहर के पास 15 माह के मासूम की तलाश कराती कोतवाली पुलिस

कासगंज की हजारा नहर के पास 15 माह के मासूम की तलाश कराती कोतवाली पुलिस- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed