{"_id":"634a743af3912466df242d83","slug":"father-kidnapped-his-own-daughter-angry-with-wife-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: पत्नी से नाराज पति ने खुद की बेटी को किया अगवा, पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: पत्नी से नाराज पति ने खुद की बेटी को किया अगवा, पुलिस ने पकड़ा तो उड़ गए होश
Sat, 15 Oct 2022 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:20 PM IST
सार
पत्नी से झगड़ा होने के बाद पति किसी भी तरह उसे झुकाना चाहता था, इसी वजह से बच्ची को अगवा कर लिया, लेकिन पुलिस की तत्परता की वजह से पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन
child demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा के शास्त्रीपुरम से सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर अधेड़ व्यक्ति अपने साथ ले गया। सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को पकड़ लिया। वह पत्नी को दिखाना चाहता था कि उसने दूसरी शादी कर ली है। बच्ची को सकुशल घर पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि बच्ची शुक्रवार सुबह 10 बजे घर के बाहर खेल रही थी। एक अधेड़ उसे बहलाकर ले गया। बेटी के नहीं मिलने पर परिजन ने पुलिस को जानकारी दी। एसआई कपिल कुमार, सिपाही रामफल, अंकुर को लगाया गया। बिचपुरी में एक व्यक्ति बच्ची को लेकर जाता नजर आया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। वह पुलिस से भिड़ गया। किसी तरह पुलिस उसे पकड़कर लाई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra University: केंद्रीय पुस्तकालय में कंप्यूटर व सॉफ्टवेयर शुरू नहीं, रजिस्टर पर दर्ज होता है रिकॉर्ड
विज्ञापन
आरोपी निकला बच्ची का पिता
आरोपी ने अपना नाम मेंबर सिंह निवासी सादाबाद, हाथरस बताया। उसका कहना था कि पत्नी से झगड़ा हो गया था। वह पत्नी को दिखाना चाहता था कि उसकी दूसरी शादी हो चुकी है। इसी वजह से बालिका को अपने साथ ले जा रहा था। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बच्ची को परिजन के हवाले कर दिया।