{"_id":"5c08e123bdec22415a7fa43a","slug":"father-kidnapped-daughter-in-front-of-high-court-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूस से लौटी बेटी को हाईकोर्ट के सामने से पिता ने किया अगवा, भाजपा नेता के घर में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस से लौटी बेटी को हाईकोर्ट के सामने से पिता ने किया अगवा, भाजपा नेता के घर में रखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
प्रयागराज में हाईकोर्ट के सामने से अपहृत की गई युवती को आगरा में एक भाजपा नेता के घर में रखा गया था। युवती ने यह बयान दिया है। उसका अपहरण उसके पिता ने ही किया था। मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज हो जाने के बाद उसे आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में भेजा गया है।
युवती शमशाबाद रोड की रहने वाली है। पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक है। युवती की मां की मृत्यु जून 2017 में होने के बाद उसे 27 सिंतबर 2017 को रूस एमबीबीएस पढ़ने के लिए पिता ने भेज दिया था। रूस पहुंचने के बाद पिता के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा।
युवती की मौसी भी, जो बचपन से ही युवती के घर में रह रहीं थी उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा। जिसकी वजह से युवती परिवार के सभी सदस्यों से नाराज हो गई। फोन करने पर भी परिवार से संपर्क बंद कर दिया। तभी जून 2018 में युवती को मलेरिया हो गया।

Trending Videos
अक्टूबर में रूस से लौटी
अगस्त में कॉलेज की तरफ से युवती को अक्तूबर तक के लिए भारत वापस भेजा गया। घर वापस नहीं आने की इच्छा के चलते युवती दिल्ली में ही रुक गई। वहां से वकील के माध्यम से परिवार को सूचित किया कि वो ठीक है। फिर भी पिता ने ताजगंज थाने में सितंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवा दी।
बाद में पिता ने अपहरण का मुकदमा सिकंदरा थाने में दर्ज करवा दिया। इसमें मामा और दोस्तों को फंसता देख युवती ने हाईकोर्ट में अपहरण के मुकदमे को खारिज करने की अपील की। हाईकोर्ट में तारीख लगी ही थी तभी पिता ने उसे हाईकोर्ट के सामने से अगवा कर लिया और सिकंदरा थाने में पेश किया।
युवती ने बताया कि उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खुद की सुरक्षा के लिए अपनाया था, लेकिन पिता ने कोर्ट के बाहर से ही अगवा कर लिया। पिता ने इलाहाबाद से अगवा करने के बाद एक भाजपा नेता के घर में बंद करके रखा।
तो टूट जाएगा डॉक्टर बनने का सपना
युवती अगस्त से कॉलेज नहीं जा रही है। अब कानूनी उलझन में फंस गई है। उसका कहना है कि उसकी एमबीबीएस की पढ़ाई छूट जाएगी। वो डॉक्टर नहीं बन पाएगी।